Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • लालकुआं में 300 घरों को खाली करने के नोटिस चस्पा
  • नैनीताल

लालकुआं में 300 घरों को खाली करने के नोटिस चस्पा

RNS INDIA NEWS 30/06/2022
default featured image

नैनीताल। रेलवे ने गुरुवार को पुलिस प्रशासन के साथ लालकुआं की नगीना कॉलोनी के 300 से अधिक घरों में नोटिस चस्पा कर 15 दिन के भीतर अतिक्रमण हटाने की हिदायत दी। इस दौरान रेल कर्मियों से कॉलोनीवासियों की नोकझोंक भी हुई। कुछ महिलाएं आत्मदाह करने की चेतावनी भी दे रही थीं। नोटिस चस्पा होने से कॉलोनीवासियों में हड़कंप मचा हुआ है। रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी निरीक्षक तरुण वर्मा, तहसीलदार लालकुआं सचिन कुमार, जीआरपी और सिविल पुलिस के साथ नगीना कॉलोनी पहुंचे रेल विभाग के अधिकारियों ने सभी कॉलोनीवासियों के घरों में नोटिस चस्पा करते हुए हिदायत दी कि वे 15 दिन के भीतर अपने निर्माण स्वयं हटा लें, अन्यथा रेल विभाग अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कब्जाधारियों के खर्चे से करेगा। इसकी बाकायदा वसूली की जाएगी। रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी निरीक्षक तरुण वर्मा ने बताया कि लालकुआं रेलवे स्टेशन के विस्तारीकरण के लिए अभिलंब भूमि की आवश्यकता है, जिसको देखते हुए जिला प्रशासन से अनुमति लेकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। बताया कि रेल पटरी से लेकर सेंचुरी पेपर मिल की दीवार तक सभी अतिक्रमण हटाए जाएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रमोशन के बाद 89 शिक्षकों को विद्यालय आवंटित
Next: दो ट्रकों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक ट्रक चालक की मौत

Related Post

default featured image
  • नैनीताल

हल्द्वानी में यूजीसी रेगुलेशन के विरोध में प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 29/01/2026 0
default featured image
  • नैनीताल

पर्यटक की कार बर्फ में फिसलकर खाई में गिरी, एयरबैग से बची जान

RNS INDIA NEWS 28/01/2026 0
default featured image
  • नैनीताल

वैंडर कंपनी पर किसानों से धोखाधड़ी का आरोप

RNS INDIA NEWS 28/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.