Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ललित ज्याला का सामान और डीएनए सैम्पल लेने पुलिस गुजरात रवाना
  • ऊधम सिंह नगर

ललित ज्याला का सामान और डीएनए सैम्पल लेने पुलिस गुजरात रवाना

RNS INDIA NEWS 18/06/2021
rns featured image new

रुद्रपुर। बनबसा निवासी प्रॉपटी डीलर की हत्या समेत 16 मुकदमों में नामजद फरार चल रहे ललित ज्याला की खुदकुशी के मामले में परिवार का कोई भी सदस्य शव और उसका सामान लेने गुजरात जाने को तैयार नहीं है। पुलिस ने मृतक की तलाकशुदा पत्नी के अलावा उसकी बहनों को भी शव और उसके सामान को साथ लाने के लिए साथ चलने के लिए कहा। लेकिन उन्होंने भी जाने से मना कर दिया है। अब पुलिस गुजरात रवाना हो रही है। प्रॉपर्टी डीलर सूरज चंद की हत्या के मास्टर माइंड ललित ज्याला ने गुजरात के जामनगर में एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। गुजरात पुलिस को ज्याला का शव किराए के मकान में मिला है। गुजरात पुलिस ने मामले की सूचना खटीमा पुलिस को बुधवार देर शाम दी। फोटो से ज्याला की शिनाख्त उसकी तलाकाशुदा पत्नी ने की है। खटीमा पुलिस के प्रयासों के बावजूद ज्याला का कोई भी परिजन गुजरात जाने को तैयार नहीं है। एसएसआई लक्ष्मण सिंह जगवाण ने कहा गुजरात पुलिस स्वयं जाएगी और वहां से ज्याला का डीएनए सैंपल लायेगी। उसका वहां पड़ा हुआ सामान पंचनामे के दस्तावेज पुलिस लेकर आएगी। इसके अलावा ज्याला के वहां रुकने, फर्जी वोटर आईडी और अन्य सामान लेकर आएगी। ज्ञात हो सूरज हत्याकांड में शामिल ज्याला के सह अभियुक्त अभी जमानत पर रिहा हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फर्जी कोरोना जांच मामले में दसवां आरोपी गिरफ्तार
Next: कर्फ्यू में ढील के साथ दून में जाम के हालात

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

जीएसटी चोरी पर सात होटल-रेस्तरां संचालकों से 12.56 लाख वसूले

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.