Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • लक्सर में जन्मदिन में जा रहे दो दोस्तों को पीटा
  • हरिद्वार

लक्सर में जन्मदिन में जा रहे दो दोस्तों को पीटा

RNS INDIA NEWS 19/05/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)।   वार्ड नंबर 11 केशव नगर मोहल्ला निवासी आकाश ने रविवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह दो दिन पहले केहड़ा गांव स्थित अपने साथी के यहां पर जन्मदिन में जा रहा था। उसके साथ दोस्त गौतम भी था। आरोप है की जब वह रास्ते में पहुंचे तो गांव के कुछ युवक रास्ते में खड़े होकर नशा कर रहे थे। उन्होंने उन्हें रास्ते से हटकर खड़ा होने के लिए कहा। आरोप है कि उन लोगों ने गाली गलौज शुरू कर दी। मौके पर अपने पक्ष के चार लोगों को मिला लिया और दोनों को लाठी डंडों से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। इससे आकाश और गौतम के सिर में गंभीर चोटे आई हैं। शोर शराबा सुनकर काफी लोग मौके पर आ गए। उन्हें देखकर आरोपी मौका मिलने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। लोगों ने युवकों के परिजनों को जानकारी दी और लक्सर अस्पताल पहुंचाया था। जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि घटना की बाबत तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। उसके बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नैनीताल हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मादा हिरण की मौत
Next: बड़े पुत्र ने पिता पर किया कुल्हाड़ी से वार, छोटे भाई को भी पीटा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यूकेएसएसएससी की स्नातक परीक्षा 14 जून को, हरिद्वार के 53 केंद्रों पर बैठेंगे अभ्यर्थी

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित
  • हवालबाग में जनकल्याण शिविर आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
  • मोदी सरकार के 12 वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य: डॉ. धन सिंह रावत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.