Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • लाखों की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को भेजा जेल
  • पौड़ी

लाखों की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को भेजा जेल

RNS INDIA NEWS 30/06/2024
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)। पुलिस ने 11 लाख की धोखाधड़ी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग के सदस्य को रविवार को मथुरा से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। गैंग के सदस्य कम ब्याज पर लोन दिलवाने और लोन की रकम दोगुनी करने का लालच देकर लाखों की साइबर ठगी को अंजाम देते थे। एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि बीती 10 अप्रैल को कुल्लू भंवारी निवासी एक महिला ने पौड़ी कोतवाली में शिकायत दर्ज करवाई कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर कम ब्याज दर पर लोन देने और लोन की धनराशि को दोगुना करने के नाम पर उनसे 11 लाख की धोखाधड़ी की है। जिस पर कोतवाली पौड़ी में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। बताया कि पुलिस टीम का गठन करने पर जांच में सामने आया कि लोन दिलाने वाली ये गैंग बिहार और राजस्थान से संचालित हो रहा है। पुलिस टीम द्वारा अलग अलग प्रदेशों में दबिश देकर मथुरा निवासी हरून पुत्र सपत को मथुरा से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के भी प्रयास किए जा रहे है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मुकेश गैरोला, मुख्य आरक्षी धीरज सिंह, आरक्षी अमरजीत सिंह शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छोटे-छोटे प्रयोग करके विज्ञान को रुचिकर बनाए
Next: गूगल मैप के कारण नदी में पहुंच गई कार, बाल-बाल बचे 2 युवक

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.