Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • लखीमपुर खीरी घटना के विरोध में कांग्रेसियों ने फूंका केंद्र व यूपी सरकार का पुतला
  • हरिद्वार

लखीमपुर खीरी घटना के विरोध में कांग्रेसियों ने फूंका केंद्र व यूपी सरकार का पुतला

RNS INDIA NEWS 04/10/2021
rns featured image new

हरिद्वार।  उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के पुत्र पर धरना दे रहे किसानों को कार से कुचलने का आरोप लगाते हुए महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने देवपुरा चौक पर यूपी व केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि यूपी की भाजपा सरकार में गुण्डागर्दी चरम पर है। लखीमपुर खीरी में कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों पर केंद्रीय मंत्री के पुत्र ने कार चढ़ा दी। जिससे कुचलकर 4 किसानों की मौत हो गयी। उन्होंने मांग करते हुए केंद्र व यूपी सरकार को दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए तथा पीड़ित किसानों को पर्याप्त मुआवजा व सरकारी नौकरी देनी चाहिए। प्रदेश सचिव प्रदीप चौधरी, पूर्व राज्य मंत्री मकबूल कुरैशी, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश प्रवक्ता विशाल राठौर व महिला जिलाध्यक्ष विमला पांडे ने कहा कि लोकतंत्र को कुचला रहा है। अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। श्रमिक नेता राजवीर सिंह, ज्वालापुर नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी, मध्य हरिद्वार ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा देश को गुमराह करके तथा जनता पर अत्याचार करके अपनी सत्ता कायम रखना चाहती है। श्रमिक नेता मुरली मनोहर, प्रदेश सचिव महेश प्रताप राणा, जटाशंकर श्रीवास्तव, कनखल ब्लॉक अध्यक्ष शुभम अग्रवाल, मायापुर ब्लॉक अध्यक्ष रवि कश्यप, सीपी सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार देश का पेट भरने वाले किसानों का अस्तित्व खत्म करने पर तुली है। भाजपा की दमनकारी नीति का जवाब किसान चुनाव में देंगे। प्रदर्शन व पुतला दहन करने वालों में जिलाध्यक्ष विकास चौधरी, अनिल भास्कर, जटाशंकर श्रीवास्तव, सीपी सिंह, निशा शर्मा, संजीव चौधरी, नीलम शर्मा, बीना कपूर, रचित अग्रवाल, सुषमा सहगल, जितेंद्र सिंह, तेलूराम प्रधान, अमन गर्ग, संतोष पांडे, करण सिंह राणा, नरेश सेमवाल, विशाल राठौर, डा.वसीम सलमानी अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ, नवेज अंसारी, राजेन्द्र श्रीवास्तव, इंजीनियर आकाश बिरला, मनोज जाटव, संगम शर्मा, सुमित भाटिया, जेपी सिंह, सरदार रमणीक सिंह, गोविंद सिंह बिष्ट, सरदार हरजीत सिंह, बीएस तेजियान, अशोक उपाध्याय, कैलाश प्रधान, रणवीर शर्मा, हरद्वारी लाल ओमप्रकाश आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दुर्घटना नहीं बल्कि हत्या है किसानों की मौत
Next: उत्तराखंड विस चुनाव में किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी कांग्रेस: आचार्य कृष्णम

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यूकेएसएसएससी की स्नातक परीक्षा 14 जून को, हरिद्वार के 53 केंद्रों पर बैठेंगे अभ्यर्थी

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
  • पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.