Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • लकड़ी के स्ट्रेचर पर लादकर घायल पूर्व सैनिक को मुख्य मार्ग तक पहुंचाया
  • पिथौरागढ़

लकड़ी के स्ट्रेचर पर लादकर घायल पूर्व सैनिक को मुख्य मार्ग तक पहुंचाया

RNS INDIA NEWS 24/02/2022
rns featured image new

पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में सड़कों का बुरा हाल है। कई बार प्रशासन को लिखित शिकायत देने के बाद भी सड़कों की ओर ध्यान नहीं जाता है। ऐसे ही ताजा मामला पिथौरागढ़ जिले में सामने आया, जब एक चोटिल पूर्व सैनिक को लकड़ी के स्ट्रेचर (डंडी-कंडी) पर लादकर पांच किलोमीटर पैदल चलकर ग्रामीणों ने मुख्य सड़क तक पहुंचाया।   बेरीनाग  विकासखंड के दुर्गम क्षेत्र हीपा बैरिगोण सेलावन निवासी राम सिंह कल शाम अपने घर की छत से गिरकर घायल हो गए थे।जिसकी सूचना ग्रामीणों को मिलते ही ग्रामीणों ने घायल पूर्व सैनिक राम सिंह को घायल स्थिति में लकड़ी के स्ट्रेचर पर करीब पांच किलोमीटर पैदल चलकर मुख्य सड़क तक पहुंचाया।
यहां से घायल राम सिंह को जिला मुख्यालय भेजा गया। ग्रामीणों का कहना है वर्षों से सड़क की शासन प्रशासन से मांग कर रहे हैं फिर भी अनदेखी की जा रही है। हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में भी ग्रामीणों ने वोट नहीं डाले थे। उनका साफ कहना है कि जबतक उनकी सड़क की मांग पूरी नहीं होती है तबतक वे चुनाव का बहिष्कार करेंगे। ग्रामीणों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान रमेश कार्की ,सुंदर कार्की, गौरव कार्की, पंकज कार्की, महेश कार्की, गंगा कार्की,  योगेश कार्की सहित कई लोग मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खुले स्थानों पर कूड़ा डालने पर लगाया जाए जुर्माना: डीएम
Next: वन गुर्जरों से जुड़े आदेशों का पालन न होने पर हाईकोर्ट नाराज

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नशामुक्ति केंद्र की स्थापना प्रक्रिया को जल्द करें पूरा

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.