Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • खुले स्थानों पर कूड़ा डालने पर लगाया जाए जुर्माना: डीएम
  • अल्मोड़ा

खुले स्थानों पर कूड़ा डालने पर लगाया जाए जुर्माना: डीएम

RNS INDIA NEWS 24/02/2022
rns featured image new

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में नगर निकायों में केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं नगर में सफाई व्यवस्था को दुरूस्त किये जाने को लेकर डीएम ने नगर पालिका और नगर पंचायतों के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को संचालित योजनाओं के लक्ष्यों को तय समय में पूर्ण कर पात्र लोगों को इन योजनाओं का लाभ दिये जाने के निर्देश दिये। नवीन कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में डीएम वंदना सिंह ने वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक लक्ष्यों को तय समय में पूरा करने, जिन योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है उन कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया जाय और कार्यों की प्रगति की सूचना जिला कार्यालय को अवश्य रूप प्रेषित की जाने। साथ ही नगर पालिका व नगर पंचायत की कूड़ा प्रबंधन के लिये किये जा रहे कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि वार्डो को कलस्टर को आधार पर बांटा जाए और वार्डो के लिए अधिकारी नियुक्त किये जाऐ, जो समय-समय पर इन वार्डो की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि लोगों द्वारा जिन खुले स्थानों पर कूड़ा डाला जा रहा है उन लोगों पर जुर्माना लगाया जाऐ। लोगों को गीला व सूखे कूड़े के प्रबंधन के बारे में जागरूक करने के भी अधिकारियों को निर्देश दिये।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अस्पताल में तोड़फोड़ पर मरीज के तीमारदारों पर केस
Next: लकड़ी के स्ट्रेचर पर लादकर घायल पूर्व सैनिक को मुख्य मार्ग तक पहुंचाया

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेडी ने आगामी चुनाव की तैयारियों पर किया मंथन, मूल निवास और जल-जंगल के मुद्दों पर जोर

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.