Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • लाहौल-स्पीति: बर्फबारी से फंसे 55 सैलानियों को सुरक्षित काजा पहुंचाया
  • हिमाचल प्रदेश

लाहौल-स्पीति: बर्फबारी से फंसे 55 सैलानियों को सुरक्षित काजा पहुंचाया

RNS INDIA NEWS 22/10/2021
rns featured image new

केलांग (लाहौल-स्पीति)। अचानक हुई बर्फबारी के कारण बीते 17 अक्तूबर से छतडू, छोटा दड़ा, बातल और चंद्रताल में फंसे सभी सैलानी छह दिन बाद शुक्रवार को सुरक्षित काजा पहुंचाया गया। ये सभी पर्यटक बर्फबारी के बीच रास्ते में एक ट्रक के खराब होने के कारण फंस गए थे। सेना की नागा बटालियन ने लोसर, हल और पंगमो के ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया। वहीं, चंद्रताल में फंसे सैलानी 15 किमी पैदल चलकर बातल पहुंचे, जहां चाचा-चाची ढाबे में इन लोगों ने शरण ली। जिला प्रशासन पहले दावा कर रहा था कि सिर्फ 17 लोग ही फंसे हैं, लेकिन जब लोसर, हल और पंगमो के ग्रामीण कुंजम दर्रा से पैदल बातल पहुंचे तो वाहन फंसे पर्यटकों का जमावड़ा लगा था।

इनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल थीं। ग्रामीणों को अपने बीच पाकर पर्यटकों की जान में जान आई। बचाव टीम की अगवाई स्वयं एसडीएम काजा महेंद्र प्रताप सिंह ने की। उपायुक्त नीरज कुमार लगातार सेटेलाइट फोन से टीम के संपर्क में रहे। डीसी ने बताया कि शुक्रवार को 40 लोगों को सुरक्षित दोपहर तक काजा पहुंचाया गया है, जबकि 15 अन्य सैलानियों को भी शाम तक सुरक्षित काजा लाया गया। करीब 15 ढाबा संचालकों ने फिलहाल बातल से निकलने से मना कर दिया है। उपायुक्त ने कहा कि शनिवार शाम तक कोकसर-ग्रांफू-काजा सड़क मार्ग बहाल कर दिया जाएगा

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संधू-चिखड़ मार्ग पर खाई में गिरी कार, दो की मौत
Next: मैकेनिकल वर्कशाप से भारी मात्रा में अवैध पैट्रोल, डीजल व इंजन ऑयल बरामद

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.