Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • लघु व्यापारियों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार
  • हरिद्वार

लघु व्यापारियों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

RNS INDIA NEWS 12/09/2022
rns featured image new

हरिद्वार। नगर निगम प्रशासन द्वारा फेरी नीति नियमावली के तहत महिला लघु व्यापारियों को रोड़ी बेलवाला में पिंक वेंडिंग जोन में विस्थापित किए जाने के अन्य सभी 15 वेंडिंग जाने में लघु व्यापारियों को विस्थापित किए जाने की प्रक्रिया शुरू किए जाने पर लघु व्यापारियों ने लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में मुख्य नगर आयुक्त कार्यालय तक पदयात्रा निकालकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। इस अवसर पर लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लघु व्यापार एसो. के प्रतिवेदन पर सहानुभूति से विचार करतें धर्मनगरी हरिद्वार में महिला लघु व्यापारियों के लिए देश का पहला पिंक वेंडिंग जोन स्थापित करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि ज्वालापुर, पुल जटवाड़ा पर दूसरे वेंडिंग जोन का कार्य प्रारंभ करने के साथ स्थानीय लघु व्यापारियों की सूची वेंडिंग जोन विकसित कर रही कंपनी को उपलब्ध करा दी गई है। हरिद्वार नगर निगम प्रशासन द्वारा ज्वालापुर मंडी स्थल, जगजीतपुर बुड्ढी माता, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, पंतदीप पार्किंग इत्यादि क्षेत्रों के रेडी पटरी के लघु व्यापारियों को उन्हीं के कारोबारी स्थानों पर केंद्र व राज्य सरकार के संरक्षण में  प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर योजना, राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत और नए वेंडिंग जोन चिन्हित किया जाना हर्ष का विषय है। इस दौरान पूनम माखन, नम्रता सरकार, मंजू पाल, सुमित्रा देवी, संगीता कश्यप, तस्लीम अहमद, धर्मपाल, चुन्नू सिंह चौधरी, विजेंद्र कुमार, आजम अंसारी, पवन कुमार, मनोज कुमार, विजय गुप्ता, मोहनलाल, ओमप्रकाश भाटिया, मनीष शर्मा, प्रभात, वीरेंद्र कुमार, योगेंद्र, सुशांत आदि भारी संख्या में लघु व्यापारी शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राफ्टिंग शुरू होते ही लड़खड़ाई यातायात व्यवस्था
Next: लंपी रोग से पीड़ित गौवंश की सेवा के लिए चलाया एक रोटी एक रूपया अभियान

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पतंजलि विश्वविद्यालय में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • ‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’ को मिलेगा नया रूप, वर्चुअल ट्रेनिंग होगी अनिवार्य
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.