Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • खेल
  • लगातार चौथी टी20 सीरीज जीत में चमके सूर्यकुमार, प्लेयर ऑफ द मैच के साथ साथ प्लेयर ऑफ द सीरीज भी जीता
  • खेल

लगातार चौथी टी20 सीरीज जीत में चमके सूर्यकुमार, प्लेयर ऑफ द मैच के साथ साथ प्लेयर ऑफ द सीरीज भी जीता

RNS INDIA NEWS 21/02/2022
rns featured image new

नई दिल्ली। भारत के मध्यक्रम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में अपनी 65 रन की आतिशी अर्धशतकीय पारी की बदौलत न केवल प्लेयर ऑफ द मैच बने बल्कि उन्होंने प्लेयर ऑफ द सीरीज पर भी कब्जा जमा लिया। भारत ने ईडन गार्डन्स स्टेडियम में तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को 17 रन से हराकर उसके खिलाफ लगातार चौथी टी20 सीरीज जीत ली। भारत ने इससे पहले, 2019 में वेस्टइंडीज को 2-1 से और 3-0 से जबकि 2018 में 3-0 से हराया था।सूर्यकुमार ने इस टी20 सीरीज के तीन मैचों में भारत के लिए सबसे ज्यादा 107 रन बनाए, जिसमें उनका स्कोर नॉटआउट 34, 8 और 65 रन रहा। उन्होंने T20 में अब तक 57, 32, 50, 11, नॉटआउट 6, नॉटआउट 25, 62, 1, 0, नॉटआउट 34, 8 और 65 रन की पारी खेली है।

तीसरे मैच में सूर्यकुमार उस समय बल्लेबाजी करने के लिए क्रीज पर उतरे जब भारत का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 93 रन था और 6.72 की रन गति से रन बनाए जा रहे थे। उसके बाद उन्होंने वेंकटेश के साथ मिलकर तेज गति से रन बनाते हुए 6.1 ओवर में 91 रन बटोरे। सूर्या ने अपनी पारी में 31 गेंदों का सामना करते हुए एक चौका और 7 छक्के की मदद से 65 रनों की पारी खेली।

भारत ने अंतिम चार ओवरों में 69 रन बनाए गए, जो डेथ ओवरों में भारत के लिए दूसरे सबसे अधिक रन थे। इससे पहले 2007 के टी20 विश्व कप में भारत ने इंग्लैंड के ख़िलाफ भारत ने 70 रन बनाए थे, जिसमें एक ओवर में युवराज सिंह के छह छक्के शामिल थे।
मैच के बाद सूर्यकुमार ने कहा,मैं बस पहले मैच के प्रदर्शन को दोहराना चाहता था। रोहित के आउट होने के बाद किसी एक को अंत तक रहकर सम्मानजनक स्कोर खड़ा करना था। हम टीम बैठक में ऐसी मुश्किल स्थिति में अच्छा करने पर बात करते हैं और आज मैंने वही किया। मैं नेट में भी चीज़ों को सरल रखने पर काम कर रहा हूं। नेट में हर गेंद पर बड़ा शॉट ना मारते हुए मैं सही ढंग से अभ्यास करता हूं।
वहीं, तीन मैचों की ञ्ज20 सीरीज में गेंदबाजी में रोस्टन चेज ने 3 मैचों में 10.33 की औसत से 6 विकेट चटकाए। उनके अलावा हर्षल पटेल ने 21.00 की औसत से पांच और अपना इस सीरीज से अपना डेब्यू करने वाले लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने 35.33 की औसत से 3 विकेट अपने नाम किए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एम्स में नियुक्तियों में धांधली की सीबीआई जांच हो
Next: आयुष यूजी काउंसिलिंग का विस्तृत शेड्यूल जारी

Related Post

rns featured image new
  • खेल
  • राष्ट्रीय

बृजभूषण सिंह को अपनी ‘रक्षा’ के लिए हनुमान जी पर भरोसा, सुप्रीम कोर्ट को कहा धन्यवाद

RNS INDIA NEWS 06/05/2023 0
rns featured image new
  • खेल
  • राष्ट्रीय

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हिस्सा लेंगे टॉप्स एथलीट

RNS INDIA NEWS 29/01/2023 0
rns featured image new
  • खेल
  • राष्ट्रीय

डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए निगरानी समिति की अध्यक्ष होगी मेरीकॉम

RNS INDIA NEWS 24/01/2023 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
  • कसार देवी में हरित योग कार्यक्रम आयोजित, 85 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • वीवीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जिलेभर में सघन जांच अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.