Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • निरन्तर कोरोना प्रभावितों तक भोजन एवं राशन सामग्री पहुंचा रहे हैं पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक ‌‌
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

निरन्तर कोरोना प्रभावितों तक भोजन एवं राशन सामग्री पहुंचा रहे हैं पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक ‌‌

RNS INDIA NEWS 15/06/2021
IMG-20210615-WA0010

अल्मोड़ा। आज 15 जून 2021 को भी पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक द्वारा विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों एवं नगर के अनेक मोहल्लों में मौजूद कोरोना प्रभावित परिवारों तथा जरूरतमंदों तक खाद्यान्न तथा अन्य आवश्यक वस्तुएं पहुंचाने का कार्य जारी रखा गया। लगभग पिछले एक माह से भी ज्यादा समय से कर्नाटक द्वारा अल्मोड़ा विधानसभा के विभिन्न स्थानों में मौजूद कोरोना प्रभावितों व जरूरतमंदों तक राहत सामग्री पहुंचायी गयी। कर्नाटक ने कहा कि जब तक आवश्यकता होगी यह सिलसिला उनके द्वारा जारी रखा जायेगा, उन्होंने ने कहा कि ऐसी विषम परिस्थिति में विधानसभा क्षेत्र अल्मोड़ा के गांवों/कन्टेनमेंट जोन में उनके व्यक्तिगत प्रयासों से लगातार खाद्यान्न सामग्री, सब्जी, मास्क, सैनिटाइजर आदि का वितरित कर पीड़ित परिवारों को सहायता पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है साथ ही उनका प्रयास है कि रसद जैसी मूलभूत सुविधाओं से कोई भी क्षेत्रवासी वंचित ना रहे। कर्नाटक ने सभी सामर्थ्यवान व्यक्तियों से आरोप-प्रत्यारोप एवं दलगत राजनीति से ऊपर उठकर जरूरतमंदों की सहायता हेतु आगे आने एवं अपने स्तर से सहयोग करने का आह्वान किया। साथ ही कर्नाटक ने कहा कि अल्मोडा नगर में कोरोना संक्रमित व्यक्ति/परिवार जो भोजन पकाने में असमर्थ हैं उनको आवश्यकतानुसार पका हुआ भोजन निःशुुल्क टिफिनों के माध्यम से उनके निवास स्थल तक पहुंचाया जा रहा है, उन्होंने कहा कि भोजन जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित कोई भी कोरोना प्रभावित व्यक्ति उनसे सीधा सम्पर्क कर खाद्यान्न, भोजन आदि प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि जब तक लॉकडाउन अवधि बरकरार है तब तक यह कार्यक्रम लगातार चलता रहेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राज्य पुलिस को सेवा कार्यों व उत्तम कानून व्यवस्था में देश में पहला स्थान मिलने पर डीजीपी व आईजी को सम्मानित किया
Next: कार्यशाला में सकारात्मक सोच विकसित करने के उपायों से रूबरू हुए प्रशिक्षु

Related Post

1001475441_11zon
  • अल्मोड़ा

बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.