Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • राज्य पुलिस को सेवा कार्यों व उत्तम कानून व्यवस्था में देश में पहला स्थान मिलने पर डीजीपी व आईजी को सम्मानित किया
  • हरिद्वार

राज्य पुलिस को सेवा कार्यों व उत्तम कानून व्यवस्था में देश में पहला स्थान मिलने पर डीजीपी व आईजी को सम्मानित किया

RNS INDIA NEWS 15/06/2021
rns featured image new

हरिद्वार। कुम्भकाल एवं कोरोना महामारी के दौरान उत्तराखंड पुलिस द्वारा शुरू किए गए मिशन हौसला अभियान के अंतर्गत किए गए अतुलनीय सेवा कार्यों एवं उत्तम कानून व्यवस्था में राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड पुलिस को प्रथम स्थान मिलने पर राष्ट्रीय धर्मशाला सुरक्षा समिति एवं होटल एसोसिएशन हरिद्वार के पदाधिकारियों ने देहरादून स्थित पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार व पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल को स्मृति चिन्ह, पगड़ी व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि कोरोना महामारी से पीड़ित होकर जान गंवाने वाले 12 फीसदी मृतकों का अंतिम संस्कार उत्तराखंड पुलिस द्वारा कराया गया है। जो कि पुलिस के समाज के प्रति संवेदनशील चेहरे को परिभाषित करता है। उन्होंने कहा कि इस कोरोना काल में हरिद्वार के व्यापारियों, होटल मालिकों और धर्मशाला प्रबंधकों द्वारा सेवा कार्य करने के साथ पुलिस को भी सराहनीय सहयोग प्रदान किया। पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल ने कहा कि हरिद्वार की जनता ने पूरे कुंभ काल में पुलिस और तीर्थयात्रियों के बीच एक सेतु का काम किया और प्रशासन का लगातार सहयोग किया है। जिसे वे कभी नहीं भूला पाएंगे। प्रतिनिधि मंडल द्वारा दोनों अधिकारियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि दोनों अधिकारियों के नेतृत्व में उत्तराखंड पुलिस का संवेदनशील व मानवीय चेहरा और निखर कर जनता के सामने आएगा। प्रतिनिधि मण्डल में राष्ट्रीय धर्मशाला सुरक्षा समिति के अध्यक्ष महेश गौड़, हरिद्वार होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष पंडित आशुतोष शर्मा, हरिद्वार नागरिक मंच के जगदीश लाल पाहवा, धर्मशाला समिति के महामंत्री विकास तिवारी, कोषाध्यक्ष शिवकुमार शर्मा, भूषण ननकानी, भारत भूषण शर्मा, संजीव त्यागी, रमेश मिड्डा आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खतरों के खिलाड़ी: सार्वजनिक स्थान में कोविड नियमों का पालन न करने वाले 3315 लोगों पर जनपद पुलिस ने की कार्यवाही
Next: निरन्तर कोरोना प्रभावितों तक भोजन एवं राशन सामग्री पहुंचा रहे हैं पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक ‌‌

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

वनकर्मियों पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार, पांच सौ के जाली नोट भी बरामद

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
IMG-20260628-WA0006_11zon
  • हरिद्वार

केतन के परिजनों से मिलने जा रहे सांसद चंद्रशेखर और विधायक उमेश को हरिद्वार पुलिस ने रोका, धक्का मुक्की के बाद धरने पर बैठे

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.