Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कार्यशाला में सकारात्मक सोच विकसित करने के उपायों से रूबरू हुए प्रशिक्षु
  • अल्मोड़ा

कार्यशाला में सकारात्मक सोच विकसित करने के उपायों से रूबरू हुए प्रशिक्षु

RNS INDIA NEWS 15/06/2021
IMG-20210615-WA0011.jpg

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विवि के शिक्षा संकाय में चल रहीं आत्म विकास विषय पर आयोजित आॅनलाईन कार्यशाला के छठे दिन सकारात्मक सोच विकसित करने के उपायों के बारे में जानकारी हासिल की। इस सात दिवसीय कार्यशाला का उद्देश्य एमएड प्रशिक्षुओं को सेल्फ स्किल डेवलपमेंट में दक्ष बनाना है।
मंगलवार को जिला शिक्ष एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) प्रवक्ता डाॅ कामाक्षी मिश्रा एवं सरस्वती इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी गदरपुर के सहायक प्राध्यापक डॉ संतोष त्रिपाठी ने जीवन में पाॅजिटिव एप्रौच विकसित करने के उपाय बताए। प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए डायट प्रवक्ता डाॅ कामाक्षी मिश्रा ने जीवन में हैप्पीनेस की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि युवावस्था में किस प्रकार मन शांत और ध्यान केंद्रित कर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने प्रशिक्षुओं को क्रियाकलापों एवं विभिन्न उदाहरण-कहानियों का सहारा लेकर विस्तृत व्याख्यान दिया। इसके बाद गदरपुर काॅलेज के सहायक प्राध्यापक डॉ संतोष त्रिपाठी ने जीवन में सपनों को साकार करने के लिए किस प्रकार फोकस होकर निरंतरता और स्थिरता की जरूरत को इंगित किया।

वहीं, विवि की सेवानिवृत्त भाषाविद् प्रो दिवा भट्ट ने सफल जीवन में आने वाले द्वंद्वात्मक परिस्थिति में साहस एवं धैर्य के गुण को विकसित करने के उपागमों के बारे में प्रशिक्षुओं को बताया। इस दौरान उन्होंने एमएड प्रशिक्षुओं के साथ इंटरेक्शन कर बिंदुवार परिस्थितिजन्य दुविधा को दूर करने उपायों के बारे में परिचर्चा की। इस मौके पर कार्यशाला निर्देशक व विभागाध्यक्ष प्रो विजयारानी ढ़ौडियाल, सहायक प्राध्यापक डाॅ संगीता पंवार आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: निरन्तर कोरोना प्रभावितों तक भोजन एवं राशन सामग्री पहुंचा रहे हैं पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक ‌‌
Next: कैंची धाम स्थापना दिवस पर नीम करौली बाबा सेवा मंडल ने बालगृह में बच्चों को फल, मास्क, सैनिटाइजर वितरित किये

Related Post

1001475441_11zon
  • अल्मोड़ा

बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.