Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • एलएसी पर सर्विलांस सिस्टम में होंगे बड़े बदलाव
  • राष्ट्रीय

एलएसी पर सर्विलांस सिस्टम में होंगे बड़े बदलाव

RNS INDIA NEWS 09/02/2021
rns featured image new

अब चालाक चीन पर पैनी नजर को और दुरुस्त करेगा भारत

 

नई दिल्ली  (आरएनएस)। भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर कई दौर की वार्ताओं के बाद भी मामला शांत होता नहीं दिख रहा। वहीं मोदी सरकार भी वास्तविक नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा पंक्ति मजबूत बनाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं रख रही है। जिसके चलते भारत अब ड्रोनों, सेंसरों, टोही विमानों और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध के औजारों के जरिए चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी की हरकतों पर पहले से ज्यादा पैनी नजर रखने की तैयारी में है। इस कदम के पीछे का बड़ा मकसद ड्रैगन की घुसपैठ की कोशिश को रोकना है। रक्षा मंत्रालय के एक सूत्र ने जानकारी दी कि वास्तविक नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान के साथ 778 किमी लंबी नियंत्रण रेखा की तरह लगातार पैनी नजर नहीं रखी जा सकती। इसलिए वास्तविक नियंत्रण रेखा पर रियल टाइम जानकारी के लिए मौजूदा निगरानी प्रणाली को और दुरुस्त किया जाएगा।
अधिग्रहण और इंडक्शन की योजना हाई एल्टीट्यूड वाले क्षेत्रों के लिए मिनी ड्रोन और अल्ट्रा लार्ज रेंज सर्विलांस कैमरों से लेकर सुदूर पड़ोसी विमान प्रणालियों के लिए मीडियम एल्टीट्यूड लॉन्ग एंड्योरेंस और हाई अल्टीट्यूड लॉन्ग एंड्योरेंस तक है।
इसके अलावा इजराइल से तीन से चार हेरॉन यूएवी को लीज पर लेने की योजना बन रही है। वहीं वायुसेना के लिए हेरॉप कमिकेज अटैक ड्रोन भी खरीदे जाने हैं। बता दें कि भारतीय सेना ने पिछले महीने एक भारतीय कंपनी के साथ 140 करोड़ रुपये की डील पर हस्ताक्षर किए हैं।
इस डील के तहत एडवांस वर्जन के स्विच ड्रोन खरीदे जाएंगे। इस तरह के ड्रोन के सेना में शामिल होने से रणनीतिक स्तर पर हमारी निगरानी प्रणाली में बड़ा बदलाव आएगा। वास्तविक नियंत्रण रेखा पर बटालियन कमांडरों और सैन्य टुकडिय़ों को पल-पल की साफ तस्वीरें मिलती रहेंगी। इधर डीआरडीओ ने बॉर्डर ऑब्जर्वेशन एंड सर्विलांस सिस्टम को लगभग पूरा कर लिया है। इसमें कई सेंसर लगे हुए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 9 फरवरी
Next: 10.12 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.