Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • क्वारब में वैकल्पिक मार्ग और राष्ट्रीय राजमार्ग का डीएम ने किया निरीक्षण
  • अल्मोड़ा

क्वारब में वैकल्पिक मार्ग और राष्ट्रीय राजमार्ग का डीएम ने किया निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 01/06/2026
WhatsApp Image 2026-06-01 at 17.08.48_11zon

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने सोमवार को क्वारब क्षेत्र में वैकल्पिक डोबा-चौसली बाईपास मार्ग तथा राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर वर्षा के बाद मार्गों की स्थिति और चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने व्यापार मंडल प्रतिनिधियों के साथ वैकल्पिक मार्ग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं को राष्ट्रीय राजमार्ग के सुधार कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मार्ग पर यातायात को जल्द सुचारु बनाने के लिए मशीनों और कार्यबल की संख्या बढ़ाई जाए तथा निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।

अंशुल सिंह ने अधिकारियों को साप्ताहिक प्रगति योजना तैयार कर उसी के अनुरूप कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता दोनों का विशेष ध्यान रखा जाए।

यातायात व्यवस्था की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने ट्रैफिक की लगातार निगरानी रखने और किसी भी स्थिति में जाम की समस्या उत्पन्न नहीं होने देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रियों और स्थानीय लोगों को न्यूनतम असुविधा हो, इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

इस दौरान व्यापार मंडल प्रतिनिधियों ने मार्ग निर्माण कार्यों, यातायात संचालन और स्थानीय समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया। जिलाधिकारी ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

निरीक्षण के समय लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता हर्षित गुप्ता, राष्ट्रीय राजमार्ग खंड रानीखेत के कर्मचारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह तथा अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आईएमपीसीएल मोहान के निजीकरण पर उपपा ने उठाए सवाल, आदेश रद्द करने की मांग
Next: राहुल गांधी के अल्मोड़ा दौरे को सफल बनाने को लेकर बैठक

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व रक्तदाता दिवस पर वीपीकेएएस में स्वैच्छिक रक्तदान की शपथ दिलाई गई

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मैठाणी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.