Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • संसदीय समिति की केवीएस, एनवीएस, सीबीएसई, एनसीईआरटी में रिक्तियां भरने की हुई सिफारिश
  • राष्ट्रीय

संसदीय समिति की केवीएस, एनवीएस, सीबीएसई, एनसीईआरटी में रिक्तियां भरने की हुई सिफारिश

RNS INDIA NEWS 13/03/2021
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। संसद की एक समिति ने केंद्रीय विद्यालय संगठन, नवोदय विद्यालय समिति, सीबीएसई, एनसीईआरटी में काफी संख्या में पद रिक्त होने पर चिंता व्यक्त करते हुए इनको भरने के लिये एक विशेष समयबद्ध भर्ती अभियान चलाने की सिफारिश की है ।
संसद में इस सप्ताह पेश शिक्षा, बाल, महिला, युवा एवं खेल संबंधी स्थायी समिति की रिपोर्ट में यह सिफारिश है । समिति ने ध्यान दिलाया है कि केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) में कुल 13949 रिक्तियां हैं जिनमें से 5991 शिक्षकों की है । 31 दिसंबर 2020 तक शिक्षकों के रिक्त पदों में से 587 आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी के थे जबकि 1611 अन्य पिछड़ा वर्ग, 898 अनुसूचित जनजाति, 450 अनुसूचित जनजाति तथा 165 दिव्यांग श्रेणी के थे। इसी प्रकार से नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) में 3407 रिक्तियां हैं जिनमें से 671 अन्य पिछड़ा वर्ग, 414 अनुसूचति जाति, 351 अनुसूचित जनजाति और 176 दिव्यांग श्रेणी की हैं। रिपोर्ट के अनुसार केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) में 929 रिक्तियां हैं जबकि राष्ट्रीय शिक्षा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) में 1644 रिक्तियां तथा राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी संस्थान (एनआईओएस) में 171 रिक्तियां हैं। समिति ने कहा है कि शिक्षकों की रिक्तियों से स्कूलों में शिक्षक विद्यार्थियों के अनुपात पर असर पड़ता है और इससे मौजूदा शिक्षकों पर अतिरिक्त बोझ पड़ता है। समिति ने अपनी रिपोर्ट में रिक्तियों की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए सिफारिश की है कि सभी रिक्तियों को भरने के लिये एक विशेष समयबद्ध भर्ती अभियान चलाया जाए ।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पश्चिम बंगाल चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 30 स्टार प्रचारकों की सूची
Next: राज्य सरकार से जुड़ा व्यक्ति नहीं बन पाएगा चुनाव आयुक्त

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला, ई-20 अनुकूल कार नहीं देने पर कंपनी को झटका, नई कार देने का दिया आदेश

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 19वें दिन में प्रवेश, तबीयत बिगड़ी

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
  • विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.