Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कुमाऊँनी लोक संस्कृति के रंगों से सजी अंतर-विद्यालयीय युगल नृत्य प्रतियोगिता
  • अल्मोड़ा

कुमाऊँनी लोक संस्कृति के रंगों से सजी अंतर-विद्यालयीय युगल नृत्य प्रतियोगिता

RNS INDIA NEWS 18/06/2026
WhatsApp Image 2026-06-18 at 15.41.12_11zon

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा लिटरेचर फेस्टिवल 2026 के तहत गुरुवार को नगर के एक होटल सभागार में कुमाऊँनी लोकगीतों पर आधारित अंतर-विद्यालयीय युगल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने कुमाऊँनी लोकधुनों और पारंपरिक वेशभूषा में आकर्षक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैलाश शर्मा रहे।

इस अवसर पर शिक्षा, साहित्य और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अमरनाथ भट्ट, दिनेश पाण्डेय और डॉ. जे.सी. दुर्गापाल को सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता में ब्लूमिंग बड्स, सब जूनियर और सीनियर वर्गों के कुल 68 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन शगुन त्यागी, ममता वाणी और लता पाण्डेय ने किया।

अपने संबोधन में डॉ. वसुधा पंत ने कहा कि साहित्य, भाषा, कला और लोक संस्कृति किसी भी समाज की पहचान और सांस्कृतिक चेतना के आधार स्तंभ हैं। उन्होंने आगामी अक्टूबर में आयोजित होने वाले अल्मोड़ा लिटरेचर फेस्टिवल की औपचारिक घोषणा करते हुए सभी साहित्यप्रेमियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और सांस्कृतिक कार्यकर्ताओं से सहभागिता का आह्वान किया।

ब्लूमिंग बड्स वर्ग में कृतार्थ भावना अकादमी की चाहना साह और हर्षिता ने प्रथम, बोधि ट्री स्कूल की शिवांशी और भाव्या ने द्वितीय तथा शारदा पब्लिक स्कूल के आरांश और पृथ्वी साह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर वर्ग में बोधि ट्री स्कूल की वन्या जोशी और हिमांशी जोशी प्रथम, ग्रेस स्कूल के मयंक कुमार और मुस्कान द्वितीय तथा कृतार्थ भावना अकादमी की सौम्या और हर्षिता बैंकोटी तृतीय रहीं। सीनियर वर्ग में ग्रेस स्कूल की हिमाक्षी और वैष्णवी ने प्रथम, जीजीआईसी की पलक और आयत ने द्वितीय तथा मिनर्वा रेज स्कूल की आरोही और दृष्टि ने तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के समापन में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में मीता उपाध्याय, गिरीश मल्होत्रा, मीनाक्षी पाठक, दीपक जोशी, भूषण पाण्डेय सहित ग्रीन हिल्स परिवार के सदस्य और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस का पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव
Next: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-18 at 16.21.30_11zon
  • अल्मोड़ा

राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 15.39.30_11zon
  • अल्मोड़ा

प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 15.51.06 (1)_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित
  • कुमाऊँनी लोक संस्कृति के रंगों से सजी अंतर-विद्यालयीय युगल नृत्य प्रतियोगिता
  • खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस का पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव
  • राशिफल 18 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.