Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस का पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव
  • अल्मोड़ा

खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस का पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव

RNS INDIA NEWS 18/06/2026
WhatsApp Image 2026-06-18 at 15.44.48_11zon

अल्मोड़ा। नगर क्षेत्र की जर्जर सड़कों के सुधारीकरण और हॉटमिक्स की मांग को लेकर गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने नगर की सड़कों की बदहाल स्थिति पर नाराजगी जताई।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि नगर की अधिकांश सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं, जिससे वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में स्थिति और गंभीर हो जाती है तथा दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। लंबे समय से सड़क सुधार की मांग उठाई जा रही है, लेकिन विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

प्रदर्शनकारियों ने नगर की सभी प्रमुख और संपर्क सड़कों पर शीघ्र हॉटमिक्स कर गुणवत्तापूर्ण मरम्मत कार्य कराने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो पार्टी जनहित में व्यापक आंदोलन शुरू करेगी।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने अधिशासी अभियंता से लिखित रूप में कार्य शुरू होने की समयसीमा मांगी। अधिशासी अभियंता हर्षित गुप्ता ने प्रतिनिधिमंडल को लिखित आश्वासन दिया कि 20 दिनों के भीतर आवश्यक कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा सड़क मरम्मत एवं हॉटमिक्स कार्यों की कार्ययोजना तैयार की जा रही है और उपलब्ध बजट के अनुसार कार्य शुरू किए जाएंगे।

प्रदर्शन में नगर अध्यक्ष ताराचंद्र जोशी, एन.डी. पांडे, वैभव पांडे, बी.के. पांडे, जगदीश पांडे, आनंद सिंह बिष्ट, रितिक नयाल, परितोष जोशी, विकास कुमार, संजय दुर्गापाल, प्रदीप चंद्र आर्या, हेम चंद्र तिवारी, कार्तिक साह, आनंद बगड़वाल, सलीम अख्तर, दीपक कुमार, दिनेश पिलख्वाल, सुशील साह, देवेंद्र बलोनी, अशोक गोस्वामी, विक्रम सिंह फर्त्याल, पूरन रौतेला, शशांक बिष्ट, कुलदीप मेर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 18 जून
Next: कुमाऊँनी लोक संस्कृति के रंगों से सजी अंतर-विद्यालयीय युगल नृत्य प्रतियोगिता

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-18 at 16.21.30_11zon
  • अल्मोड़ा

राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 15.39.30_11zon
  • अल्मोड़ा

प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 15.51.06 (1)_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित
  • कुमाऊँनी लोक संस्कृति के रंगों से सजी अंतर-विद्यालयीय युगल नृत्य प्रतियोगिता
  • खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस का पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव
  • राशिफल 18 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.