Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • कुमाऊं विवि से जुड़े छात्रों को मिलेगी यूनिक आईडी
  • नैनीताल

कुमाऊं विवि से जुड़े छात्रों को मिलेगी यूनिक आईडी

RNS INDIA NEWS 07/02/2021
rns featured image new

नैनीताल। कुमाऊं विवि ने डिजिटल इंडिया की ओर एक और कदम बढ़ाते हुए ईआरपी सॉफ्टवेयर सिस्टम के माध्यम से छात्रों को जोडऩे की पहल की है। अब विवि से जुड़े लगभग एक लाख छात्रों को उनकी व्यक्तिगत आईडी उपलब्ध कराई जाएगी। इस पर विभिन्न प्रमाणपत्रों के साथ ही विवि की ओर से की जा रही अन्य गतिविधियों के संबंध में भी जानकारी दी जाएगी। हालांकि प्रक्रिया शुरू किए जाने के बाद अब तक कुमाऊंभर से 23 हजार 174 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कर दिया है। कुविवि की ओर से ईआरपी सॉफ्टवेयर सिस्टम के माध्यम से शुरू की गई नई व्यवस्था के तहत प्रत्येक विद्यार्थी को परीक्षा आवेदन पत्र भरने से पूर्व अपना लॉग इन एकाउंट बनाना आवश्यक है। एकाउंट स्थापित होते ही विद्यार्थी को अपनी समस्त जानकारी मसलन प्रवेश के समय दी गई व्यक्तिगत जानकारी, पूर्व में दी गई परीक्षाएं और उनकी डिजिटल मार्कशीट, आगामी परीक्षाओं की जानकारी आदि अकाउंट के जरिए मिल जाएगी। विद्यार्थी को अपने लॉग इन विवरण को भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखने को निर्देशित किया गया है। क्योंकि भविष्य में प्रवेश, परीक्षा एवं ऑनलाइन शुल्क का भुगतान इसी एकाउंट से होगा। यही नहीं विवि की ओर से आगामी सत्र (2021-22) से समस्त कार्यों को पूरी तरह डिजिटलाइजेशन करने का निर्णय लिया है। विवि प्रबंधन ने अपने ईआरपी सिस्टम को विकसित करना शुरू कर दिया है। ऑनलाइन एडमिशन और परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया के बाद अब विवि का उद्देश्य स्टूडेंट तथा कॉलेजों से जुड़ी प्रक्रिया को डिजिटल मोड में बदलने का है। इस सत्र से संबद्धता की समस्त प्रक्रिया भी ऑनलाइन कर दी गई है। आरटीआई, संशोधन तथा स्टूडेंट फीडबैक जैसे अन्य कार्य ऑनलाइन शुरू कर दिए गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाइक की चपेट में आने से एक महिला घायल
Next: OLX पर सस्ते वाहन के नाम पर 20 हजार ठगे

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पुलिस को सूचना दिए बिना किया अंतिम संस्कार

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नैनीताल

उत्तराखंड के युवा बनें प्रदेश के डिजिटल ब्रांड एम्बेसडर : सीएम धामी

RNS INDIA NEWS 25/05/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नैनीताल

जनहित में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: नैनीताल में सीएम धामी ने जताई सख्ती

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
  • रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.