Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • कुमाऊं रेजिमेंट के नायब सूबेदार का ट्रेन की चपेट में आकर हाथ कटा
  • नैनीताल

कुमाऊं रेजिमेंट के नायब सूबेदार का ट्रेन की चपेट में आकर हाथ कटा

RNS INDIA NEWS 04/08/2024
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)।  कुमाऊं रेजिमेंट के नायब सूबेदार राजेंद्र सिंह अधिकारी का हल्द्वानी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरते समय नीचे गिरकर बायां हाथ कट गया। जीआरपी कर्मियों ने उन्हें एसटीएच में भर्ती कराया। जहां से हालत गंभीर होने पर बरेली आर्मी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। घायल 45 वर्षीय नायब सूबेदार मूल रूप से अल्मोड़ा के द्वारसों स्थित क्वैरला के रहने वाले हैं। वह प्रयागराज से छुट्टी लेकर अपने घर लौट रहे थे। एसओ जीआरपी नरेश कोहली ने बताया कि राजेंद्र सिंह अधिकारी कुमाऊं रेजिमेंट के 111 आईएनएफ बीएन बटालियन में नायब सूबेदार के पद पर तैनात हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती यूपी के प्रयागराज में है। रविवार को वह छुट्टी पर घर लौट रहे थे। लखनऊ से वह बाघ एक्सप्रेस में सवार हुए। हल्द्वानी रेलवे स्टेशन पहुंचने पर सुबह करीब 9:30 बजे प्लेटफॉर्म नंबर दो पर ट्रेन जब काठगोदाम के लिए रवाना हुई तो उन्होंने उतरने का प्रयास किया और उनका पैर फिसल गया। पायदान में फंसकर उनका बायां हाथ कट गया। ड्यूटी पर तैनात जीआरपी के हेड कांस्टेबल देवीदत्त पांडे, रेलवे सुरक्षा बल के हेड कांस्टेबल गिरीश चंद, होमगार्ड तीरथ सिंह और चाइल्ड हेल्पलाइन के सदस्य भूपेंद्र नेगी घायल को उन्हें एसटीएच लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने के चलते उन्हें बरेली आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक ऑटो से घायल तो दूसरे से गया कटा हाथ
हादसा होने के समय स्टेशन ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ और जीआरपी कर्मियों ने बिना समय गवाए घायल नायब सूबेदार को अस्पताल पहुंचाया। मौके पर एंबुलेंस न होने की वजह से बेहोश और खून से लथपथ सैन्यकर्मी को ऑटो रिक्शा से एसटीएच पहुंचाया गया। वहीं ट्रेन गुजरने के बाद पटरी के दूसरी तरफ पड़ा सैन्यकर्मी का कटा हाथ दूसरे ऑटो रिक्शा से एसटीएच ले जाया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सेल्फी के चक्कर में युवती ने जोखिम में डाली जान
Next: दूसरे की जगह परीक्षा दे रहा मुन्नाभाई गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.