Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • जौनपुर : कुएं में कूदे सिरफिरे को बचाने उतरे दो युवक, जहरीली गैस से एक की मौत
  • उत्तर प्रदेश

जौनपुर : कुएं में कूदे सिरफिरे को बचाने उतरे दो युवक, जहरीली गैस से एक की मौत

RNS INDIA NEWS 16/10/2022
rns featured image new

जौनपुर (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के लाइन बाजार थाना क्षेत्र में एक कुंए में कूदे एक सिरफिरे को बचाने के लिये कुंए में उतरे दो युवक जहरीली गैस की चपेट में आ गये, जिससे एक की मौत हो गयी।
पुलिस ने शनिवार को बताया कि पांडेयपुर पुरषोत्तम गांव में कल देर शाम एक सिरफिरा युवक कुएं में कूद गया। उसे बचाने के लिये कुंए में उतरे दो युवकों में से एक की जहरीली गैस से मौत हो गई। दूसरे युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है, वहीं सिरफिरा पूरी तरह सुरक्षित है।
पुलिस के अनुसार पांडेयपुर पुरुषोत्तम गांव की अनुसूचित जाति की बस्ती में रहने वाले 30 वर्षीय भोंदू नामक युवक का कुछ दिनों से मानसिक संतुलन बिगड़ गया था। वह कल देर शाम एक पुराने कुएं में कूद गया। प्रत्यक्षदर्शियों के शोर मचाने पर गांव के ही 25 वर्षीय पंकज कुमार व प्रकाश अपनी जान की परवाह न करते हुए ग्रामीणों की मदद से उसे बचाने के लिये रस्सी के सहारे कुएं में उतर गए। कुएं में जहरीली गैस बन रही थी। इससे दोनों का दम घुटने लगा।
उन्होंने भोंदू को रस्सी के सहारे सुरक्षित कुंए से निकाल दिया, किंतु तब तक खुद अचेत हो गये। इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। इसका पता चलते ही शीतला चौकिया पुलिस चौकी प्रभारी चंदन राय सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंच गए और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
कुछ ही देर में अग्निशमन दस्ते के जवानों ने गांव के ही सोनू की सहायता से दोनों को बाहर निकाला। अचेत अवस्था में दोनों को तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने पंकज को मृत घोषित कर दिया और प्रकाश का गंभीर हालत में उपचार चल रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महाराष्ट्र : एसबीआई मुख्यालय को उड़ाने और चेयरमैन को जान से मारने की धमकी, जांच शुरू
Next: आईआईटी रुड़की के छात्रों ने फ़तेह की माउंट फ्रेंडशिप

Related Post

rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

महाकुंभ: प्रयागराज, उत्तर प्रदेश पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 09/02/2025 0
rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड

सीएम धामी को दिया प्रयागराज, यूपी में होने वाले महाकुंभ मेले का निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 12/12/2024 0
judge hammer
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

तीन साल की बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी ताऊ को मिली फांसी की सजा, 1 लाख का जुर्माना

RNS INDIA NEWS 05/08/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 31 मई
  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.