Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • कुबेर महाराज का बामणी गांव में स्वागत
  • चमोली

कुबेर महाराज का बामणी गांव में स्वागत

RNS INDIA NEWS 11/06/2025
rns featured image new

चमोली। देवताओं के खजांची श्री कुबेर जी बुधवार को बदरीनाथ के निकट बामणी गांव स्थित उर्वसी मंदिर में पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों ने कुबेर महाराज का भव्य स्वागत ढोल दमाऊं और फूलों से किया। कुबेर महाराज ने अपने भक्तों की कुशल क्षेम जाना। परंपरानुसार हर वर्ष की भांति ज्येष्ठ माह में श्री कुबेर जी बामणी गांव की कुशल क्षेम जानने के लिए पहुंचते हैं। श्री कुबेर देवरा समिति तथा जय मां नंदा देवी समिति द्वारा जेठ पुजाई अनुष्ठान कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। बामणी गाँव में स्थित उर्वशी मंदिर में कुबेर महाराज के अभिनन्दन और जेठ पुजाई पूजा-अर्चना और विशाल भंडारा का आयोजन किया गया।भोग के पश्चात प्रसाद वितरण किया। बुधवार अपराह्नन श्री कुबेर महाराज बदरीनाथ मंदिर से पवित्र डोली में विराजमान होकर शोभायात्रा के साथ बामणी गांव और उर्वशी मंदिर पहुंचे। जहां महिला मंगल दल बामणी की महिलाओं द्वारा पुष्प वर्षा का भगवान कुबेर का स्वागत किया गया। परम्परा और मान्यताओं के अनुसार विशेष पूजा अर्चना की गई। कुबेर महाराज को विशिष्ट व्यंजनों का भोग लगाया गया। इसके पश्चात हजारों श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप भंडारे की व्यवस्था की। अपराह्न तीन बजे श्री कुबेर जी वापस बदरीनाथ मंदिर में स्थापित किए गए । इस अवसर पर श्री कुबेर देवरा समिति के अध्यक्ष उत्तम मेहता, नंदा देवी समिति के पदाधिकारी, बारीदार उर्वशी मंदिर अमित कन्नी , आशीष कन्नी, बृजेश कन्नी, भगत कन्नी ,महिला मंगल दल बामणी पांडुकेश्वर सहित श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के टीओ राजेंद्र चौहान , राजेश मेहता,नीरज नैनवाल, जसवीर मेहता, अभिषेक पंवार सहित हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आदमखोर गुलदार को वन विभाग ने किया ढेर
Next: राशिफल 12 जून

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.