Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • आदमखोर गुलदार को वन विभाग ने किया ढेर
  • रुद्रप्रयाग

आदमखोर गुलदार को वन विभाग ने किया ढेर

RNS INDIA NEWS 11/06/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  बीती रात को मखेत में महिला को मारने वाले गुलदार को वन विभाग ने ढेर कर दिया है। जानकारी के अनुसार वन विभाग की क्विक रेस्क्यू टीम (क्यूआरटी) जैसे ही मखेत घटनास्थल की ओर जा रही थी कि मखेत गांव से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर सड़क पर गुलदार दिखाई दिया। टीम ने गुलदार को ट्रेंकुलाइज करने का प्रयास किया, किंतु गुलदार ने टीम पर ही हमला करने का प्रयास किया जिसके बाद टीम क्यूआरटी द्वारा गुलदार को मौके पर ही गोली से मार दिया। बता दें कि जखोली ब्लॉक के मखेत गांव के आश्रम नामक तोक में मंगलवार सांय 7:30 बजे गुलदार ने 65 वर्षीय रामेश्वरी देवी पत्नी कैलाश सिंह बुटोला को मार डाला था। जिसकी सूचना मिलते ही रात करीब साढ़े 12 बजे से एक बजे के बीच वन विभाग की क्विक रेस्क्यू टीम मौके के लिए रवाना हुई। इस बीच टीम का मखेत के पास गुलदार से सामना हुआ, गुलदार के हमलावर रुख को देखते हुए टीम ने मौके पर ही गुलदार को मार गिरा दिया। वन विभाग के जखोली क्षेत्र के उप प्रभागीय वनाधिकारी दिवाकर पंत ने बताया कि रात साढ़े 12 से 1 बजे क्यूआरटी के मखेत जाते हुए गुलदार के हमला करने प्रयास के दौरान सेल्फ डिफेंस में क्यूआरटी ने गुलदार को मार गिराया। उन्होंने बताया कि रात में ही कुछ लोगों को गुलदार को दिखा था। प्रथम दृष्टया गुलदार वहीं है जिसने हमला किया है। बुधवार को गुलदार का स्यालसौड़ में दो पशु चिकित्सकों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया गया है। जिसके बाद पीएम रिपोर्ट और मारी गई महिला के सैम्पल को मिलान के लिए भारतीय वन्य जीव संस्थान देहरादून भेजे जाएंगे। उन्होंने बताया कि एनटीसीए की वर्ष 2019 की गाइडलाइन के अनुसार गुलदार के शव का प्रदर्शन नहीं किया जा सकता है। इसलिए गुलदार के शव को सार्वजनिक नहीं किया गया। रात को ही गांव के करीब 15 लोगों को गुलदार के मरने की पुष्टि के लिए शव दिखाया गया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रामबाड़ा के पास एक युवक नदी में बहा, पांच सुरक्षित बचाए
Next: कुबेर महाराज का बामणी गांव में स्वागत

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ पैदल मार्ग पर मारपीट करने वाले पांच लोगों का चालान

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.