Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • क्षैतिज आरक्षण की मांग को लेकर राज्य आंदोलनकारियों ने की सीएम से मुलाकात
  • देहरादून

क्षैतिज आरक्षण की मांग को लेकर राज्य आंदोलनकारियों ने की सीएम से मुलाकात

RNS INDIA NEWS 29/12/2022
rns featured image new

देहरादून। राज्य आंदोलनकारियों की सरकारी नौकरी में 10 फीसदी क्षैतिज आरक्षण की पुन: बहाली के मुद्दे पर पीड़ित राज्य आंदोलनकारी संगठन के मुख्य-संयोजक क्रांति कुकरेती व अंबुज शर्मा ने स्वदेशी जागरण मंच के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके सचिवालय स्थित कार्यालय में मुलाकात की। स्वदेशी जागरण मंच के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने सीएम से 10 फीसदी आरक्षण के मसले में पूर्व में हुई वार्ताओं पर कहा कि पीड़ित आन्दोलनकारी लगातार 42 दिन अनशन करने के बाद उनके आश्वासन पर ही उठने को राजी हुए थे। मगर अभी तक इस पर यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सरकार की मंशा आखिर है क्या। इससे लोगों में भ्रम कि स्थिति है। उन्होंने बताया कि सीएम ने इस मसले पर मामला कैबिनेट में लाने के बाद कमेटी गठन के बारे में जानकारी दी और कहा कि जल्द ही इस पर बैठक होगी। अम्बुज शर्मा ने बताया कि सीएम ने मामले में हो विलम्ब पर कहा कि तकनीकी पेचिदगी के चलते सभी पहलुओं पर विचार किया जा रहा है। आंदोलनकारियों ने कमेटी में राज्य आंदोलनकारियों को भी स्थान देने की मांग की। पीड़ित मंच के संयोजक क्रांति कुकरेती ने मुख्यमंत्री से मांग की कि वह कमेटी को अपनी रिपोर्ट देने के लिए कम से कम कोई एक समय सीमा सुनिश्चित करें। मौके पर प्रान्तीय प्रदेश संघर्ष वाहिनी के प्रवीन पुरोहित, विभाग संयोजक मेहरबान सिंह, नरेंद्र सिंह, सतपाल रावत आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई राज्य स्तरीय गंगा समिति की 14वीं बैठक आयोजित
Next: उत्तराखंड के सभी निजी और सरकारी स्कूलों में मास्क लगाना हुआ अनिवार्य

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.