Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कृषि उपकरणों के लिए तेल की कमी को लेकर कांग्रेस ने सीएम को भेजा ज्ञापन
  • अल्मोड़ा

कृषि उपकरणों के लिए तेल की कमी को लेकर कांग्रेस ने सीएम को भेजा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 21/05/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। सोमेश्वर क्षेत्र में कृषि कार्यों के दौरान तेल की कमी से किसानों को हो रही परेशानी को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोमेश्वर ने बुधवार को तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में तेल उपलब्ध कराने की मांग उठाई। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजू भट्ट ने कहा कि सोमेश्वर क्षेत्र कृषि प्रधान इलाका है और इन दिनों खेतों में जुताई व अन्य कृषि कार्य तेजी से चल रहे हैं। ऐसे समय में किसानों को कृषि उपकरणों के लिए पर्याप्त तेल नहीं मिल पा रहा है, जिससे खेती का काम प्रभावित हो रहा है और किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से जल्द पर्याप्त मात्रा में तेल उपलब्ध कराने की मांग करते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा किसानों के हितों की आवाज उठाती रही है और आगे भी उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करती रहेगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में जिला उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य डीगरा कुंदन भंडारी, ब्लॉक संरक्षक लक्ष्मण मेहरा, ब्लॉक महामंत्री रंजीत नयाल, प्रकाश खाती, सुरेश बोरा, राजेंद्र बोरा, पुष्पा आर्या, भुवन तिवारी, सुरेश राम, विजय सीजारी, कैलाश कुमार, अमित कुमार, बहादुर सिंह दोसाद और ठाकुर सिंह समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 21 मई
Next: डुबकिया में सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण को लेकर लोगों में नाराजगी, जांच और कार्रवाई की मांग

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कुंवाली में बैंक शाखा खोलने की मांग, आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पत्रकारों की समस्याओं और जनहित के मुद्दों पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-05 at 17.00.41_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा कप ताइक्वांडो चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 06 जुलाई
  • न्यूजीलैंड में नौकरी दिलाने का झांसा दे छह लाख ठगे
  • सतपाल महाराज ने किया मोटर मार्ग और भवन निर्माण का शिलान्यास
  • हरिद्वार में पौधारोपण, दो लाख किसानों को मिलेगा शून्य ब्याज पर ऋण
  • शीरमाल ठेके में शामिल करने पर व्यापारियों में रोष
  • सड़क हादसे में मृतक के परिजनों को 23.55 लाख मुआवजा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.