Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • डुबकिया में सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण को लेकर लोगों में नाराजगी, जांच और कार्रवाई की मांग
  • अल्मोड़ा

डुबकिया में सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण को लेकर लोगों में नाराजगी, जांच और कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 21/05/2026
WhatsApp Image 2026-05-21 at 16.50.35_11zon

अल्मोड़ा। नगर निगम क्षेत्र के डुबकिया वार्ड में सार्वजनिक रास्ते पर कथित अतिक्रमण को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ गया है। क्षेत्रवासियों और जनप्रतिनिधियों ने पार्षद अंजू बिष्ट के नेतृत्व में नगर निगम प्रशासन को शिकायत पत्र सौंपकर जल्द कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि वार्ड के सार्वजनिक मार्ग पर जावेद अख्तर नामक व्यक्ति द्वारा अतिक्रमण किया गया है, जिससे मंदिर और अंतिम संस्कार के लिए उपयोग होने वाला रास्ता बाधित हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रास्ता संकरा होने से आवाजाही में परेशानी हो रही है और दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।

क्षेत्रवासियों ने नगर निगम से मौके का निरीक्षण कर सार्वजनिक रास्ते से अतिक्रमण हटाने की मांग की है। उनका कहना है कि यह मार्ग लंबे समय से आम लोगों के उपयोग में रहा है और इसे बाधित किए जाने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

मामले का संज्ञान लेते हुए महापौर अजय वर्मा ने नगर आयुक्त को पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि सार्वजनिक मार्ग पर अतिक्रमण पाया जाता है तो उसे हटाकर लोगों को राहत दी जाए।

इस दौरान पार्षद अंजू बिष्ट, वंदना वर्मा, दीपक कुमार, अनुप भारती, आशा बिष्ट, पूनम त्रिपाठी, मीरा मिश्रा, विजय भट्ट, कुलदीप मेर, राहुल जोशी, गुंजन चमियाल, वैभव पांडे, प्रदीप आर्य, भूपेन जोशी, नवीन आर्य, अधिवक्ता वैभव जोशी, मनोज सिंह पवार, हिमांशु साह, नीरज थापा ‘बिट्टू’, कमल बिष्ट ‘राहुल’, अनिल वर्मा, दीप चंद्र जोशी, सिकंदर पवार सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कृषि उपकरणों के लिए तेल की कमी को लेकर कांग्रेस ने सीएम को भेजा ज्ञापन
Next: श्रद्धा, भक्ति और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ खुले द्वितीय केदार मदमहेश्वर मंदिर के कपाट

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कुंवाली में बैंक शाखा खोलने की मांग, आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पत्रकारों की समस्याओं और जनहित के मुद्दों पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-05 at 17.00.41_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा कप ताइक्वांडो चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 06 जुलाई
  • न्यूजीलैंड में नौकरी दिलाने का झांसा दे छह लाख ठगे
  • सतपाल महाराज ने किया मोटर मार्ग और भवन निर्माण का शिलान्यास
  • हरिद्वार में पौधारोपण, दो लाख किसानों को मिलेगा शून्य ब्याज पर ऋण
  • शीरमाल ठेके में शामिल करने पर व्यापारियों में रोष
  • सड़क हादसे में मृतक के परिजनों को 23.55 लाख मुआवजा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.