Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग पर अड़े अन्नदाता
  • राष्ट्रीय

कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग पर अड़े अन्नदाता

RNS INDIA NEWS 14/12/2020
rns featured image new

बॉर्डर पर किसानों ने एनएच-24 किया जाम

गाजीपुर (आरएनएस)। कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन के बीच गाजीपुर, टिकरी और सिंघु बॉर्डर पर किसान धरने पर बैठे हुए हैं। वहीं दूसरी ओर गाजीपुर बॉर्डर पर सोमवार सुबह 11.00 बजे कुछ प्रदर्शनकारी नेशनल हाइवे 24 पर धरने पर बैठ गए, जिसके चलते यहां एक लंबा जाम लग गया। लेकिन कुछ देर बाद ही प्रदर्शनकारियों को सडक़ों से हटवा दिया गया। दरअसल कृषि कानून के खिलाफ नाराजगी जताते हुए प्रदर्शनकारियों का एक गुट फिर से सडक़ों पर उतर आया। हालांकि भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत प्रदर्शनकारियों का गुस्सा देख उन्हें समझाने के लिए उनके पास पहुंचे और उनसे अपील की कि आप सभी सडक़ो से उठ जाएं।
सरकार को ये कानून वापस लेना होगा और आप भी हमारे साथ सडक़ पर बैठें। किसानों की नाराजगी देख टिकैत कुछ देर के लिए सडक़ पर उनके साथ बैठे और फिर उठ कर प्रदर्शनकारियों से अपील की कि अब आप भी उठ जाइए। किसान नेताओं की अपील सुन कर प्रदर्शनकारी हाईवे से उठ गए और एक बार फिर से नेशनल हाईवे पर गाडिय़ों की आवाजाही शुरू हो गई।हालांकि इस दौरान एक दिलचस्प तस्वीर देखने को मिली जब प्रदर्शनकारियों ने एक गर्भवती महिला को जाम से निकलवाया और उसे अस्पताल जाने का रास्ता दिया। साथ ही एक व्यक्ति जो दिल्ली पुलिस की परीक्षा देने जा रहा था, उसे भी इस जाम से निकला गया। फिलहाल नेशनल हाईवे 24 पर स्थिति सामान्य हो चुकी है और गाडिय़ों की आवाजाही फिर से शुरू हो गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: समुद्र किनारे मिली चीज को लाना मां-बेटी को पड़ा महंगा
Next: रिश्ते के भाई ने किया युवती से दुष्कर्म

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सोनी बिनसर के पास कार खाई में गिरी, दो लोगों की मौत
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • खत्याड़ी की शत्रु संपत्तियों की 3 जुलाई को होगी ई-नीलामी
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.