Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • कोटी में आयोजित किया गया पैराग्लाइडिंग अभ्यास शिविर
  • टिहरी

कोटी में आयोजित किया गया पैराग्लाइडिंग अभ्यास शिविर

RNS INDIA NEWS 13/05/2025
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।  उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद द्वारा प्रदेश के युवाओं को साहसिक खेलों के क्षेत्र में प्रशिक्षित कर स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए एक महत्त्वपूर्ण पहल की गई है। परिषद की ओर से युवाओं को 10 दिवसीय पैराग्लाइडिंग का अभ्यास कराया जा रहा है। यह शिविर टिहरी जनपद के कोटी कॉलोनी में संचालित है। शिविर में पैराग्लाइडिंग मंत्रा के अनुभवी प्रशिक्षक प्रशिक्षण दे रहे हैं। प्रशिक्षण शिविर को लेकर जिला पर्यटन अधिकारी सोबत सिंह राणा ने बताया कि पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे के निर्देशानुसार यह शिविर उन युवाओं के लिए विशेष रूप से आयोजित किया गया है। जिन्हें पूर्व में विभाग द्वारा पैराग्लाइडिंग का बुनियादी प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इस अभ्यास शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं को व्यावसायिक स्तर पर दक्ष बनाना है, ताकि वे साहसिक पर्यटन के क्षेत्रों में स्वयं का रोजगार स्थापित कर सकें। बताया कि उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य में साहसिक खेलों की अपार संभावनाएं हैं। पैराग्लाइडिंग जैसे गतिविधियां युवाओं के लिए रोजगार सृजन का सशक्त माध्यम बन सकती हैं। इस शिविर के माध्यम से हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं, कि पूर्व में प्रशिक्षित युवक-युवतितां इस क्षेत्र में व्यावसायिक रूप से सफल हो सकें। यह भी बताया कि अब तक उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद द्वारा लगभग 150 युवक-युवतियों को पैराग्लाइडिंग का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। उनके लिए इस प्रकार के अभ्यास शिविरों की श्रृंखला आगामी दो महीनों तक जारी रहेगी। अगले शिविरों के लिए भी आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। जिसमें इच्छुक युवक-युवतियां भाग ले सकते हैं। शिविर में प्रतिभागी युवाओं ने भी अपनी उत्साहजनक प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि यह प्रशिक्षण उनके आत्मविश्वास को बढ़ा रहा है। उन्हें भविष्य में साहसिक पर्यटन गतिविधियों के माध्यम से रोजगार प्राप्त करने की दिशा में मार्गदर्शन मिल रहा है। इस अवसर पर पैराग्लाइडिंग मंत्रा के प्रशिक्षक आकाश, सुनील व दरम्यान सिंह आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रुद्रनाथ की यात्रा के लिए अनिवार्य रूप से कराना होगा पंजीकरण
Next: राशिफल 14 मई

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

बंजी जंपिंग के बाद बिगड़ी युवक की तबीयत, सीने में हुआ तेज दर्द, परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बीएमएम कॉलेज के पंजीकरण पर छात्रों ने उठाए सवाल, सीडीओ ने दिए जांच के निर्देश

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.