Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • कोटद्वार में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
  • पौड़ी

कोटद्वार में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 16/02/2024
rns featured image new

कोटद्वार। केंद्रीय ट्रेड यूनियन के आह्वान पर उत्तराखंड स्वास्थ्य आशा कार्यकत्री यूनियन कोटद्वार क्षेत्र से जुड़ी आशा कार्यकत्रियों ने तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री को प्रेषित ज्ञापन में आशा कार्यकत्रियों को सरकारी कर्मचारी घोषित करने की मांग की। शुक्रवार को कोटद्वार क्षेत्र की समस्त आशा कार्यकत्रियां तहसील में एकत्रित हुई। तहसील में एकत्रित होकर उन्होंने धरना प्रदर्शन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश के ग्रामीण व शहरी सेवा की बुनियाद के रूप में आशा वर्कर ईमानदारी से कार्य करती आ रही है। आशाओं ने प्रसव से लेकर टीकाकरण तक का कार्य ईमानदारी से संचालित किया है, इसके बाद भी किसी भी सरकार ने आशाओं की मांगों की ओर ध्यान नहीं दिया। उनके मेहनताना में वृद्धि नहीं की गई, जिस कारण आशा कार्यकत्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर आशा कार्यकत्रियों को सरकारी कर्मचारी घोषित करने, सेवानिवृत्त होने पर पेंशन देने, भविष्य निधि व ईएसआई सुविधा देने, 46वें श्रम सम्मेलन की सिफारिशों को लागू करने व आशा वर्कर्स के मानदेय में वृद्धि करने और सभी स्वास्थ्य केंद्रों में आशा घर बनाने की मांग की गई। तत्पश्चात मांगों के संबध में प्रधानमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया। धरना प्रदर्शन में यूनियन अध्यक्ष प्रभा देवी, उपाध्यक्ष मीरा नेगी, नीलम कुकरेती, संगीता रावत, कविता नेगी, इंदू देवी, मीनाक्षी चमोली,संगीता कुलाश्री और निर्मला सहित अन्य आशा कार्यकत्रियां शामिल रही।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 20 लीटर कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
Next: पुलिस की तैयारी कर रहे युवक पर कातिलाना हमला

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग में श्रीनगर की आकृति कंडारी ने जीता स्वर्ण

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जून
  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.