Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • कोटद्वार के बाद श्रीनगर में बर्ड फ्लू की दस्तक
  • चमोली

कोटद्वार के बाद श्रीनगर में बर्ड फ्लू की दस्तक

RNS INDIA NEWS 12/01/2021
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड के कोटद्वार में बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है। यहां विगत शुक्रवार को मृत मिले कौवों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई। जिसके बाद यहां हडक़ंप मच गया है। वहीं मंगलवार को भी कोटद्वार में कई जगहों पर मरे हुए मिले हैं। मंगलवार को श्रीनगर स्थित एसएसबी परिसर में भी दो कौए मृत मिले हैं। जबकि एक कबूतर कीर्तिनगर में मृत मिला है। प्रशासन ने इनके सैंपल जांच के लिए भिजवा दिए हैं।
मृत पक्षियों की जांच रिपोर्ट में बर्ड फ्लू पॉजिटिव आने के बाद अब प्रशासन ने मृत मिले कौवों के स्थान से एक किमी. क्षेत्र को कीट इंफेक्टेड और 10 किमी. क्षेत्र को सर्विलांस क्षेत्र घोषित कर दिया है। क्षेत्र में अंडा, मछली और चिकन की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। प्रशासन की टीम ने पोल्ट्री सामान बिक्री दुकानों को चिन्हित किया और उन्हें नोटिस जारी किया है।
उपजिलाधिकारी कोटद्वार योगेश मेहरा, का कहना है कि एक किमी. क्षेत्र को इंफेक्टेड जोन घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में पोल्ट्री उत्पाद की बिक्री पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है। पोल्ट्री उत्पाद बेचने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि कोटद्वार शहर लैंसडौन वन प्रभाग क्षेत्र में आता है। यहां जंगल में स्वदेशी और विदेशी पपाए जाते हैं। इस बाबत वन विभाग ने अलर्ट जारी किया है, लेकिन कर्मचारियों को पीपीई किट उपलब्ध नहीं कराई है। वन कर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर मरे हुए पक्षियों को उठा रहे हैं। कोटद्वार रेंज अधिकारी शीतल वैध ने बताया कि विभाग ने उनको सुरक्षा किट उपलब्ध नहीं कराई है।
पिछले शुक्रवार को कोटद्वार नगर निगम के वार्ड नंबर-16 सिताबपुर क्षेत्र में पनियाली गदेरे से लगे इलाके में पांच कौवे मरने की सूचना से लोगों के साथ ही प्रशासन में हडक़ंप मच गया था। इस मामले को बर्ड फ्लू से जोड़ते हुए लोगों ने तहसील प्रशासन, वन विभाग, पशुपालन विभाग को सूचना दी थी। विभागीय अधिकारियों की टीम ने मृत कौवों के सैंपल लिए थे। सैंपल भोपाल स्थित हाई सिक्योरिटी एनिमल डिजीज डिजीटल लैब भोपाल (मध्य प्रदेश) भेजा गया था।
सिताबपुर निवासी डा. पदमेश बुड़ाकोटी ने पार्षद गायत्री भट्ट को क्षेत्र में मामले की जानकारी दी थी। पार्षद ने इसकी सूचना पशुपालन विभाग और प्रशासन को दी थी। सूचना मिलने पर एसडीएम योगेश मेहरा, तहसीलदार विकास अवस्थी, कोटद्वार रेंज अधिकारी शीतल वैद्य, पशु चिकित्साधिकारी डा. बीएम गुप्ता मौके पर पहुंचे थे। वन विभाग की ओर से मृत कौवों के सैंपल लेकर जांच के लिए भोपाल की लैब में भेजा गया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रावत के एक और बयान से कांग्रेस में हलचल तेज
Next: बर्ड फ्लू के राज्य में हालात और इंतजाम पर बैठक आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

कर्णप्रयाग मारपीट प्रकरण में चारों निहंगों को राहत, जिला एवं सत्र न्यायालय से मिली जमानत

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.