Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • कूड़े में लगी आग से करीब आधा दर्जन कारें जलकर राख
  • नैनीताल

कूड़े में लगी आग से करीब आधा दर्जन कारें जलकर राख

RNS INDIA NEWS 18/04/2021
02 (32)

हल्द्वानी। हल्द्वानी में कूड़े की आग से रविवार को लाखों का नुकसान हो गया। गौजाजाली उत्तर में खाली प्लाट में इकट्ठा हुए कूड़े के ढेर में किसी ने आ लगा दी थी। हवा के कारण आग फैल गई और पास में खड़े कई दर्जन वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान आग पर जब तक काबू पाया जाता तब तक करीब आधा दजर्न कारें जलकर रख हो गईं। वाहनों में आग लगने के दौरान गनीमत रही कि किसी भी वाहन का तेल टैंक नहीं फटा। यदि तेल टैंक फटता तो एक भीषण हादसा हो सकता था। नईबस्ती आस्ताना मस्जिद निवासी रियासत अली का गौजाजाली उत्तर में प्लाट है। प्लाट के खाली होने के चलते स्थानीय लोग उसे पार्किंग के तौर पर प्रयोग कर रहे थे। साथ ही प्लाट के एक किनारे में कूड़ा डालने की जगह भी लोगों ने बनाई है। रविवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे कूड़े के ढ़ेर से उठी चिंगारी से इमरान अंसारी के घर के आगे सोफे बनाने के लिए रखे फर्नीचर ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग वाहनों तक जा पहुंची। आस-पास के लोगों की नजर जब आग पर पड़ी तो बुझाने के प्रयास शुरू किए गए। लेकिन तब तक आग एक के बाद एक कई वाहनों को अपनी चपेट में ले चुकी थी। इसकी सूचना पार्षद रईस अहमद उर्फ गुड्डू ने डायल 112 व फायर ब्रिगेड को दी। सूचना के करीब आधे घंटे बाद पहुंचे दमकल के चार वाहनों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक प्लाट में खड़े आधा दर्जन से अधिक वाहन स्वाहा हो चुके थे। इस अग्निकांड में इमरान का छोटा हाथी संख्या यूके 04पीबी-7533, रईस अहमद की सेंट्रो कार संख्या यूके 04बी-2878, शहान अली की अल्टो कार यूके 04सी-8897, जुवैद की आईटेन कार यूपी 80बीसी-4776, मोहम्मद इकबाल की कार संख्या यूके 18एफ-0872 समेत दो अन्य वाहन पूरी तरह जल गए। जबकि हारून की कार संख्या यूके 06एएच-6703 को दमकल वाहनों ने जलने से बचा लिया। लेकिन इस कार का पिछला हिस्सा जल गया। सूचना पर तहसीलदार समेत एसओ बनभूलपुरा मोहम्मद युनूस ने आग से हुई क्षति का मुआयना किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गुलदार ने घर में घुसकर 15 वर्षीय किशोर पर हमला कर घायल किया
Next: उत्तराखंड कोविड19 अपडेट: रविवार को आए 2630 नए मामले, 12 संक्रमितों की मौत

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

भिड़ंत के बाद खाई में गिरी टैक्सी और बुलेट, एक घायल

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामगाड़ के पास भू-धंसाव से नदी में समाया अल्मोड़ा हाईवे का एक हिस्सा

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामनगर, नैनीताल और हल्द्वानी के चार अपराधी छह माह के लिए जिलाबदर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में लगी आग, लाखों का नुकसान
  • हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया जागेश्वर श्रावणी मेले का शुभारंभ, हरेला पर पौधरोपण का दिया संदेश
  • मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, डेढ़ क्विंटल की घंटी की भेंट
  • दर्जा राज्यमंत्री भावना मेहरा ने विकास कार्यों की समीक्षा की, जनहित को प्राथमिकता देने के दिए निर्देश
  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.