Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • कूड़ा निस्तारण के नैनीताल पालिका को एक करोड़ और मंडी परिषद को चुकाने होंगे 57 लाख रुपये
  • नैनीताल

कूड़ा निस्तारण के नैनीताल पालिका को एक करोड़ और मंडी परिषद को चुकाने होंगे 57 लाख रुपये

RNS INDIA NEWS 01/02/2026
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)। ट्रंचिंग ग्राउंड में जमा होने वाले कूड़े के निस्तारण के लिए नैनीताल नगर पालिका को एक करोड़ और मंडी परिषद को 57 लाख रुपये का बकाया देना होगा। इसके साथ ही अन्य निकायों व समितियों ने भी लाखों रुपये का भुगतान नहीं किया है। इसके लिए अब नगर निगम हल्द्वानी ने बकाया भुगतान के लिए पत्र भेजा है। जिससे ट्रंचिंग ग्राउंड में लग रहे कूड़े के ढेर का समाधान होने की उम्मीद है। नगर निकायों के साथ ही जिला पंचायत के पास कूड़े के निस्तारण के लिए जगह की कमी बनी हुई है। ऐसे में हल्द्वानी ट्रंचिंग ग्राउंड में नगर निगम हल्द्वानी के अलावा नैनीताल, भवाली, भीमताल, लालकुआं नगर निकायों और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों का कूड़ा भी डंप किया जाता है। वहीं लंबे समय से इनके लिए तय धनराशि का नगर निगम को भुगतान नहीं किया जा रहा है। जिससे जिला पंचायत पर 39 लाख, भवाली नगर पालिका पर 34 लाख, भीमताल नगर पालिका पर 45 लाख और नगर पंचायत लालकुआं पर 25 लाख रुपये का बकाया हो गया है। इसके साथ ही हल्द्वानी के ग्रामीण क्षेत्रों में बनी कॉलोनियों से कूड़ा एकत्र कर ट्रंचिंग ग्राउंड में डालने वाली समितियों ने भी लाखों रुपये का भुगतान नहीं किया है। ऐसे में करोड़ों की धनराशि नहीं मिलने पर नगर निगम के लिए कूड़ा निस्तारण करना मुश्किल बना हुआ है। अब बकाया जमा करने के लिए पत्र भेजा गया है। रोज 230 मीट्रिक टन कूड़ा हो रहा जमा हल्द्वानी ट्रंचिंग ग्राउंड में प्रतिदिन करीब 230 मीट्रिक टन कचरा पहुंच रहा है। इसमें अकेले हल्द्वानी शहर से ही रोजाना लगभग 152 मीट्रिक टन कूड़ा ट्रंचिंग ग्राउंड में डाला जा रहा है। बाकी का कूड़ा अन्य निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र से पहुंच रहा है। हल्द्वानी को खर्च करनी है 9.55 करोड़ की धनराशि नगर निगम को कूड़ा निस्तारण के लिए 9.55 करोड़ की धनराशि खर्च करनी है। इसमें से लीकेज प्लांट के संचालन के लिए निगम लगभग सात करोड़ की धनराशि खर्च कर चुका है। ऐसे में अब बजट की कमी से ट्रंचिंग ग्राउंड में जमा कूड़े का निस्तारण मुश्किल बना हुआ है।

ट्रंचिंग ग्राउंड मे निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र से कूड़ा पहुंचता है। इसके लिए निस्तारण के भुगतान देने को पत्र भेजा गया है। – परितोष वर्मा, नगर आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सिडकुल क्षेत्र में मोबाइल झपटने वाले तीन युवक गिरफ्तार, 6 मोबाइल बरामद
Next: नगर पंचायत अध्यक्ष के आश्वासन पर सभासदों ने धरना किया समाप्त

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
  • एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश
  • कसार जात्रा फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन, लोक संस्कृति और महिला सहभागिता रही आकर्षण का केंद्र
  • पर्यटन सीजन में अल्मोड़ा पुलिस व परिवहन विभाग की संयुक्त चेकिंग
  • स्वनिधि महोत्सव में फेरी व्यवसायियों को योजनाओं की दी जानकारी
  • सांख्यिकी दिवस पर प्रो. महालनोबिस के योगदान को किया याद, आंकड़ों की शुद्धता पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.