Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • किशोरी से गैंगरेप के पांचों आरोपी जेल भेजे गए
  • देहरादून

किशोरी से गैंगरेप के पांचों आरोपी जेल भेजे गए

RNS INDIA NEWS 19/08/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  आईएसबीटी परिसर में बस के भीतर 16 वर्षीय किशोरी से गैंगरेप के पांचों आरोपी जेल भेज दिए गए। लंबी पूछताछ के बाद सोमवार दोपहर पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने पांचों को रक्षा बंधन की छुट्टी के चलते दोपहर को ड्यूटी मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया। वहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। वहीं मुरादाबाद जिले से देहरादून पहुंचे पीड़िता के परिजनों के सोमवार को बयान दर्ज किए गए। गैंगरेप के इस मामले में बीते शनिवार को बाल कल्याण समिति की ओर से केस दर्ज किया गया। घटनाक्रम के अनुसार 12 अगस्त की रात करीब ढाई बजे आईएसबीटी पर करीब 16 वर्षीय किशोरी मिली। बाल कल्याण समिति टीम ने प्रारंभिक पूछताछ की तो वह अपने परिजनों के बारे में कुछ नहीं बता पाई। घटना की रात पुलिस को सूचित कर बालिका निकेतन ले जाया गया। वहां तीन दिन तक एक-एक कर चाइल्ड लाइन कउंसलर, बालिका निकेतन काउंसलर और बाल कल्याण समिति की महिला सदस्यों ने पूछताछ की। तब पता लगा कि बालिका को दिल्ली कश्मीरी गेट से रोडवेज बस का ड्राइवर अपने साथ बैठाकर दून लाया। यहां उसने और रोडवेज संचालन से जुड़े उसके साथ चार अन्य साथियों ने बस में बारी-बारी से गैंगरेप किया। इसके बाद पीड़िता को आईएसबीटी से पटियाला की बस में बैठाकर दून से भेजने की तैयारी थी। गनीमत रही कि इससे पहले ही उसे आईएसबीटी के सिक्योरिटी गार्ड ने देख लिया। तब वह बालिका निकेतन पहुंची। वहां तीन दिन की पूछताछ के बाद उसके साथ की गई दरिंगदगी का पता लगा। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मामले में रोडवेज की अनुबंधित बस के ड्राइवर धर्मेंद्र कुमार, रवि कुमार, रोडवेज के ड्राइवर राजपाल, कंडक्टर देवेंद्र और कैशियर का काम कर रहे कंडक्टर राजेश कुमार सोनकर को गिरफ्तार किया। पांचों से पूछताछ में गैंगरेप किए जाने का पता लगा। मामले में साक्ष्य जुटाकर पुलिस ने पांचों आरोपी कोर्ट में पेश किए गए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेसी नेताओं ने एसएसपी के सामने कानून-व्यवस्था का मामला उठाया
Next: रामलीला के भव्य आयोजन हेतु रक्षा बंधन से प्रशिक्षण शुरू

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
  • शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.