Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कांग्रेसी नेताओं ने एसएसपी के सामने कानून-व्यवस्था का मामला उठाया
  • देहरादून

कांग्रेसी नेताओं ने एसएसपी के सामने कानून-व्यवस्था का मामला उठाया

RNS INDIA NEWS 19/08/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  आईएसबीटी में किशोरी से गैंगरेप को लेकर सोमवार को कांग्रेस नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी अजय सिंह से मुलाकात की। उन्होंने कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने जिला पुलिस कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह से मुलाकात के दौरान महिलाओं के खिलाफ अपराध पर गंभीर चिंता जताई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि हाल में जो घटनाएं सामने आई हैं, वह समाज के समान में बड़ी चुनौती बनकर उभरे हैं। इन मामलों में पुलिस-प्रशासन को संवेदनशील रवैया अपनाना होगा। साथ ही अपराधियों के खिलाफ कठोरी कार्रवाई होनी चाहिए। एसएसपी से मुलाकात के बाद महानगर अध्यक्ष डॉ.जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि राज्य में अपराधियों के हौसले बुलंद है। भाजपा सरकार अपराध को रोकने में विफल साबित रही है। अपराधी बाहर से आकर यहां घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने अंकिता, रुद्रपुर नर्स मामले को लेकर सरकार पर निशाना साधा। एसएसपी से मुलाकात करने के मामले में प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत, प्रदेश महासचिव याकूब सिद्दिकी, निर्वतमान पार्षद मुकीम अहमद भूरा, वसीम अहमद, सलमान, फैजल, अभिषेक तिवारी, लक्की राणा समेत अन्य मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्वास्थ्य सचिव और एसएसपी ने महिला डॉक्टरों से किया सुरक्षा का वादा
Next: किशोरी से गैंगरेप के पांचों आरोपी जेल भेजे गए

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
  • शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.