Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को दस साल कैद
  • हरिद्वार

किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को दस साल कैद

RNS INDIA NEWS 16/06/2022
rns featured image new

रुडकी। किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट ने दस साल के कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही पचास हजार का अर्थदंड भी दोषी पर लगाया है। चालीस हजार का प्रतिकर पीड़िता को देना होगा। अर्थदंड न भुगतने पर दोषी को तीन माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
शासकीय अधिवक्ता विवेक कुश ने बताया कि 17 मई 2018 को मंगलौर से 15 वर्षीय किशोरी घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजनों ने कस्बे के ही खादिम समेत तीन लोगों पर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। कुछ समय बाद किशोरी को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया था। जबकि आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया था। अपर सत्र न्यायाधीश मोहम्मद सुल्तान ने मामले की सुनवाई की। कोर्ट ने खादिम पुत्र अल्ताफ निवासी मोहल्ला पठानपुरा कोतवाली मंगलौर को दुष्कर्म का दोषी पाया। खादिम को दस साल के कारावास की सजा सुनाई गई। जबकि पचास हजार का अर्थदंड भी लगाया। अर्थदंड में से चालीस हजार प्रतिकर के तौर पर पीड़िता को दिए जाएंगे। जबकि बाकी का अर्थदंड न भुगतने पर तीन माह की अतिरिक्त कारावास भुगतना होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवकों की मौत में मुकदमा दर्ज
Next: छात्र से नगदी और मोबाइल छीना

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.