Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता, दो गुटों में तनाव
  • हरिद्वार

संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता, दो गुटों में तनाव

RNS INDIA NEWS 18/08/2020
rns featured image new

रुडकी। संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी घर से लापता हो गई। परिजनों ने किशोरी को आसपास काफी ढूंढा, लेकिन उसके बारे में कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र निवासी किशोरी 13 अगस्त को संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई थी। किशोरी के लापता होने पर रिश्तेदार और परिजनों ने अपने स्तर से जांच पड़ताल की। पता चला कि बेलड़ा गांव के दूसरे गुट के युवक के साथ किशोरी को देखा गया था। अनहोनी की आशंका पर परिजनों ने किशोरी को बहला फुसलाने के आरोप में तहरीर दी। किशोरी के लापता होने के बाद से ही दोनों गुटों में तनाव की स्थिति बनी हुई है। एसएसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि मोनू और छोटा निवासी बेलड़ा के खिलाफ किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। किशोरी की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। दोनों गुटों को शांति व्यवस्था बनाने की हिदायत दी गई है। यदि कोई भी माहौल खराब करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: न्यूज एजेंसी की चलती कार में लगी आग
Next: मसूरी में रोडवेज बसों का नियमित संचालन नहीं होने से सैलानियों व स्थानीय लोगों को हो रही परेशानी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सहकारी उपभोक्ता भंडार विवाद में भाजपा नेता समेत दोनों पक्षों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.