Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • युवा स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलें : किशोर
  • टिहरी

युवा स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलें : किशोर

RNS INDIA NEWS 27/12/2022
rns featured image new

नई टिहरी। युवा कल्याण विभाग ने जनपद स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन जिला मुख्यालय पर किया। महोत्सव का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर विधायक ने युवाओं से स्वामी विवेकानंद का अनुसरण करने की अपील करते हुए कहा कि युवाओं को आगे लाने में महोत्सव की अहम भूमिका है। महोत्सव से अधिकाधिक युवाओं को जोड़ने का काम विभाग करे। बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित युवा महोत्सव में जनपद के सभी 9 ब्लाकों से आई टीमों के मध्य लोक नृत्य, लोक गीत और एकांकी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिनमें विभिन्न क्षेत्रों से आये बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग करते हुए रंग जमाया। स्थानीय संस्कृति पर आधारित कार्यक्रमों टिहरी विधायक ने भी खुब सराहा। लोक नृत्य में ब्लाक जौनपूर की टीम ने प्रथम, ब्लाक चंबा ने द्वितीय और ब्लाक देव प्रयाग ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लोक गीत में ब्लाक जौनपूर प्रथम, ब्लाक देव प्रयाग द्वितीय और ब्लाक प्रतापनगर तृतीय रहा। जबकि एकांकी में प्रतापनगर ब्लाक प्रथम, भिलंगना ब्लाक द्वितीय और जौनपूर ब्लाक तीसरे स्थान पर रहा। सभी विजेता टीमों को जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी ने पुरूस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही बताया कि जनवरी माह के प्रथम सप्ताह में राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में जनपद टिहरी की टीमें भी प्रतिभाग करेंगी।
इस मौके पर प्रमुख चंबा शिवारी विष्ट, भाजपा जिला महामंत्री उदय रावत, विजय कठैत, पूर्व प्रमुख जगदंबा रतूड़ी, डीडीओ सुनील कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी किशन चौहान, महिपाल नेगी, निर्मल कुमार, सुनिति थापा, सुरेश गुसांई, संजय लिंगवाल, पंकज कुमार, अजयपाल असवाल, ममता भट्ट, विमलेश पंवार, विनोद कुमार, उतम सिंह, राजेंद्र सिंह, विजय पाल, हरीश महर आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बांध प्रभावित तल्ला उप्पू के ग्रामीणों का धरना जारी
Next: जियो ने आंध्र प्रदेश में लॉन्च की जियो ट्रू 5जी सेवा

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

बंजी जंपिंग के बाद बिगड़ी युवक की तबीयत, सीने में हुआ तेज दर्द, परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बीएमएम कॉलेज के पंजीकरण पर छात्रों ने उठाए सवाल, सीडीओ ने दिए जांच के निर्देश

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.