Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • किशोर ने 10 करोड़ रुपये देकर बीजेपी का टिकट खरीदा: धन सिंह नेगी
  • देहरादून

किशोर ने 10 करोड़ रुपये देकर बीजेपी का टिकट खरीदा: धन सिंह नेगी

RNS INDIA NEWS 27/01/2022
rns featured image new

देहरादून। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने काँग्रेस से रिश्ता खत्म कर बीजेपी का दामन थाम लिया है । अब वो बीजेपी के टिकट पर टिहरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। किशोर के बीजेपी ज्वाइन करने का सबसे ज्यादा नुकसान अगर किसी को हुआ है तो वो हैं टिहरी के विधायक धन सिंह नेगी।

धन सिंह नेगी सीटिंग विधायक हैं, इस बार भी क्षेत्र से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन बीजेपी ने धन सिंह नेगी का टिकट काटकर ये टिकट थाली में परोसकर किशोर उपाध्याय को दे दिया।  बीजेपी के इस कदम से आहत विधायक धन सिंह नेगी टिकट कटने की जानकारी मिलते ही अपने समर्थकों संग देहरादून पहुंच गए थे। अब उन्होंने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद धन सिंह नेगी ने किशोर उपाध्याय पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि किशोर ने दस करोड़ रुपये देकर बीजेपी का टिकट खरीदा। उन्होंने बीजेपी पर भी धोखा देने का आरोप लगाया। धन सिंह नेगी ने समर्थकों संग आज पूर्व सीएम हरीश रावत के आवास पर पहुंचकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। हरीश रावत के राजपुर स्थित आवास से बाहर निकलते समय धन सिंह नेगी ने मीडिया से कहा कि बीजेपी ने उनके साथ धोखा किया है। साथ ही कहा कि बीजेपी ने दस करोड़ में किशोर उपाध्याय को टिकट बेचा है। उनके अनुसार तमाम बीजेपी के कार्यकर्ता उनके साथ खड़े हैं और अब वह कांग्रेस के लिए काम करेंगे। किशोर उपाध्याय को अपने पाले में करने को बीजेपी बड़ी रणनीतिक जीत के रूप में देख रही थी, लेकिन अब बीजेपी विधायक धन सिंह नेगी ने तेवर दिखाते हुए पार्टी का साथ छोड़ दिया है। कांग्रेस की ओर से अभी टिहरी विधानसभा सीट पर प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है। अब धन सिंह के पार्टी से जुड़ने पर माना जा रहा है कि कांग्रेस यहां से धन सिंह नेगी को प्रत्याशी बनाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत और विजय बहुगुणा पर जमकर बरसे हरक सिंह
Next: लापता व्यक्ति का शव गधेरे में मिला

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
  • चौखुटिया में कैंटर ने वैन को मारी टक्कर, चार घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.