Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • किशोर को नाले में खींच ले गया मगरमच्छ
  • ऊधम सिंह नगर

किशोर को नाले में खींच ले गया मगरमच्छ

RNS INDIA NEWS 01/08/2024
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। ग्राम बरकीडांडी, पीपलगोला निवासी एक 16 वर्षीय किशोर को गुरुवार को मगरमच्छ नाले में खींच ले गया। पुलिस, वन विभाग के कर्मचारी और ग्रामीण किशोर को खोजने में जुटे हैं।गुरुवार को ग्राम बरकीडांडी, पीपलगोला निवासी दलजीत सिंह पुत्र बलकार सिंह चारा काटने के लिए जंगल जा रहा था। सुबह करीब 11.30 बजे नानकसागर जलाशय के निकट नाले के पास मगरमच्छ ने दलजीत पर हमला कर दिया। मगरमच्छ दलजीत को नानकसागर जलाशय के किनारे स्थित नाले में खींच ले गया। सूचना मिलते ही पुलिस, वन विभाग के कर्मचारी और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सभी दलजीत को खोजने में जुटे हैं, शाम तक उसका कुछ पता नहीं चल सका था। इससे पहले भी दो ग्रामीणों पर मगरमच्छ हमला कर चुके हैं, जिसमें उनकी मौत हो गई थी। नानकसागर जलाशय के आसपास कई नाले हैं। यहां गांव के लोग खेती के लिए या मवेशियों को चराने के लिए पहुंचते हैं। यह आवागमन के मार्ग भी है। मगरमच्छों के हमलों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सिडकुल कर्मी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाई
Next: रायपुर रोड पर बहे दोनों शव बरामद, पोस्टमार्टम कराया

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

फाइनेंस रिकवरी के नाम पर दो डंपर चालकों से तमंचे की नोंक पर हजारों की नकदी लूटी

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.