Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • किसानों के साथ-साथ बेरोजगार युवाओं को भी शून्य ब्याज दर पर होगा ऋण उपलब्ध
  • देहरादून

किसानों के साथ-साथ बेरोजगार युवाओं को भी शून्य ब्याज दर पर होगा ऋण उपलब्ध

RNS INDIA NEWS 19/11/2020
rns featured image new

देहरादून। सहकारिता विभाग की दीन दयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के तहत अब किसानों के साथ-साथ बेरोजगार युवाओं को भी शून्य ब्याज दर पर तीन लाख रुपये का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत 21 नवंबर को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ऊधमसिंह नगर से करेंगे। इसके बाद हर जिले में कार्यक्रम आयोजित कर लाभार्थियों को ऋण वितरित किया जाएगा। विधानसभा स्थित कार्यलय में सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. धन सिंह रावत ने सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक ली। इसमें उन्होंने आगामी 21 नवंबर को मुख्यमंत्री के हाथों जनपद ऊधमसिंह नगर के किसानों के साथ-साथ बेरोजगार युवाओं को भी शून्य ब्याज दर पर तीन लाख रुपए तक के ऋण वितरण की तैयारियों लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये। बैठक में दीन दयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना की प्रगति, बकाया ऋण वसूली, पैक्स कम्प्यूटराइजेशन और पैक्स कैडर सचिव सेवा नियमावली सहित जिला सहकारी बैंकों में रिक्त पदों को भरे जाने सहित कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की गई। बैठक में सहकारिता ऋण के तहत एनपीए की दर पांच प्रतिशत से कम करने हेतु वित्तीय वर्ष 2018 तक के बकाया ऋण वसूली के लिए विभाग ने 25 नवंबर से 25 दिसंबर तक सघन अभियान चलाये जाने का फैसला लिया। इस अभियान की विशेष बात यह है कि पहले जिन बैंक अधिकारियों द्वारा ऋण वितरण किया गया है। उन्हीं को ऋण वसूली की जिम्मेदारी दी गई है। अगर वो अधिकारी अपने द्वारा बांटे गये ऋण वसूली में असमर्थ रहता है तो उनकी प्रोन्नति सहित अन्य सुविधाएं रोक दी जाएंगी। यही नहीं उस अधिकारी को किसी अन्य बैंक शाखा की जिम्मेदारी भी नहीं दी जाएगी। यही नियम प्रदेश भर के सहकारी समितियों के सचिवों पर भी लागू होगा। उनके द्वारा पहले आंवटित ऋण वसूली के लिए एक माह का समय दिया जाएगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया दिए गए ऋण वसूली अभियान में सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी और सचिवों को भी शामिल किया जाएगा। बैठक में अपर सचिव सहकारिता धीरेंद्र सिंह दताल, निबंधक सहकारिता बीएम मिश्रा, अपर निबंधक ईरा उप्रेती, आनंद शुक्ला, उप निबंधक मान सिंह सैनी, महाप्रबंधक राज्य सहकारी बैंक केएस बिष्ट सहित कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भारतीय सैन्य अकादमी में पीपिंग सेरेमनी आयोजित
Next: खाना बनाने को लेकर पति से हुई तकरार पर विवाहिता ने जहर खाकर जान दी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जुलाई
  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.