Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • किसान गोष्ठी में किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के प्रति किया जागरूक
  • अल्मोड़ा

किसान गोष्ठी में किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के प्रति किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 30/04/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान की ओर से ‘संतुलित उर्वरक उपयोग पर गहन अभियान’ के तहत ताकुला विकासखंड के पाटिया गांव में किसान गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में किसानों को मृदा स्वास्थ्य संरक्षण और टिकाऊ खेती के लिए वैज्ञानिक तरीके अपनाने की जानकारी दी गई। संस्थान के निदेशक डॉ. लक्ष्मी कांत के निर्देशन में आयोजित गोष्ठी में 21 किसानों ने प्रतिभाग किया, जिनमें छह महिलाएं और 15 पुरुष किसान शामिल रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्वतीय क्षेत्रों में रासायनिक उर्वरकों के असंतुलित प्रयोग को रोकना और किसानों को वैज्ञानिक खाद प्रबंधन के प्रति जागरूक करना था। तकनीकी सत्र में प्रधान वैज्ञानिक डॉ. कृष्ण कांत मिश्रा ने कहा कि संतुलित उर्वरक उपयोग खेती की लागत कम करने के साथ भूमि की उत्पादन क्षमता बनाए रखने में भी सहायक है। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. प्रकाश चंद घासल ने बताया कि उर्वरकों के अनियंत्रित प्रयोग से मिट्टी की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है, जिससे उत्पादन में गिरावट और पर्यावरण प्रदूषण जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। वैज्ञानिकों ने किसानों को एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने की सलाह दी। इस दौरान नैनो यूरिया के उपयोग, स्थानीय संसाधनों के पुनर्चक्रण, दलहनी फसलों के समावेश और वर्मीकम्पोस्ट निर्माण की जानकारी दी गई। किसानों को गोबर की खाद को सुरक्षित तरीके से संरक्षित करने और फसल अवशेषों को जैविक खाद में बदलने के उपाय भी बताए गए। गोष्ठी में वन्यजीवों से फसलों को होने वाले नुकसान पर भी चर्चा हुई। वैज्ञानिकों ने किसानों को हल्दी और अदरक जैसी नकदी फसलों की खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया, जिससे बंदरों से होने वाले नुकसान को कम किया जा सके। समापन सत्र में किसानों से मृदा स्वास्थ्य कार्ड की संस्तुतियों के अनुसार उर्वरकों का प्रयोग करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित किसानों ने संस्थान की ओर से सुझाई गई तकनीकों और सुरक्षित फसल विकल्पों को अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर देवेंद्र सिंह कार्की और वर्षा कार्की भी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देहरादून में लूट के बाद पुलिस-बदमाश मुठभेड़, एक बदमाश की मौत
Next: धामी कैबिनेट के अहम फैसले; परिवहन, शिक्षा और वन विभाग में बड़े बदलाव

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चार माह से नहीं हुई बोर्ड बैठक, पार्षदों ने जताई नाराजगी; महापौर को सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-20 at 16.10.51_11zon
  • अल्मोड़ा

नए जिला कार्यालय के उद्घाटन के साथ यूकेडी ने किया संगठन विस्तार

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.