Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • देहरादून में लूट के बाद पुलिस-बदमाश मुठभेड़, एक बदमाश की मौत
  • देहरादून

देहरादून में लूट के बाद पुलिस-बदमाश मुठभेड़, एक बदमाश की मौत

RNS INDIA NEWS 30/04/2026
rns featured image new

देहरादून (आरएनएस)। प्रेमनगर क्षेत्र में लूट की घटना के बाद पुलिस और बदमाशों के बीच बुधवार देर रात मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश की मौत हो गई, जबकि थाना प्रभारी समेत तीन लोग घायल हो गए।

पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर लूटपाट की है। सूचना पर प्रेमनगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नरेश राठौर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायल देवराज ने पुलिस को बताया कि काले रंग की गुजरात नंबर की कार में आए बदमाशों ने तमंचे के बल पर उससे दो लाख रुपये, मोबाइल फोन, डायरी और अन्य दस्तावेज लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने उसे गोली मार दी और फरार हो गए।

इसके बाद पुलिस ने बदमाशों का पीछा शुरू किया। कुछ दूरी पर जंगल की ओर जाती संदिग्ध कार दिखाई देने पर पुलिस ने घेराबंदी की। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। मुठभेड़ के दौरान इंस्पेक्टर नरेश राठौर घायल हो गए, जबकि एक बदमाश को भी गोली लगी। अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर फरार हो गए।

घायल इंस्पेक्टर, पीड़ित और घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। उपचार के दौरान घायल बदमाश की मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी देहरादून और एसपी सिटी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे जिले में नाकाबंदी कर सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। फरार बदमाशों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पलायन रोकथाम योजना के तहत 78 गांवों में बढ़ाए जा रहे रोजगार के अवसर
Next: किसान गोष्ठी में किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के प्रति किया जागरूक

Related Post

CM dhami image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 10.08 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
  • मृतक के फर्जी हस्ताक्षर से मकान-दुकानें हड़पने की कोशिश
  • आयरिश पुल के निकट मिले युवक के शव के मामले में मुकदमा दर्ज
  • उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.