Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ‘किसान एप’ से होगी किसानों की मुश्किलें आसान, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बताया पूरा प्लान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

‘किसान एप’ से होगी किसानों की मुश्किलें आसान, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बताया पूरा प्लान

RNS INDIA NEWS 01/05/2022
rns featured image new

देहरादून। कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज कृषि एवं उद्यान विभाग की एक अहम बैठक अपने कैम्प कार्यालय में ली जिसमें कृषि एवं औद्यानिक गतिविधियों के समग्र विकास हेतु रणनीति तैयार करने एवं कृषकों को पारदर्शितापूर्ण लाभान्वित करने के लिए पी0एम0यू0 के गठन किया जाने, किसान एप तैयार किया जाने तथा ‘‘किसान भागेदारी प्राथमिकता हमारी’’ कार्यशालाओं के तहत किसान फसल बीमा कार्यशालाओं के आयोजन जैसे विषयों पर निर्देश दिए गए।

इस हेतु देश के अन्य राज्यों द्वारा गठित पी0एम0यू0 एवं किसान एप का अध्ययन कर यथाशीघ्र प्रस्ताव तैयार किया जाय। किसान एप के माध्यम से कृषि एवं उद्यान विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का सुगमतापूर्वक अनुश्रवण, नियोजन करते हुए भविष्य की कार्य योजना तैयार की जाय। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राज्य के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखण्ड सरकार के कुशल निर्देशन में किसान सम्मान निधि से लाभान्वित कृषकों को भविष्य में भी समयान्तर्गत धनराशि प्रदान की जाए।

अधिक से अधिक किसानों को कृषक हित में संचालित की जा रही योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाय। पर्वतीय जनपदों में कृषि एवं औद्यानिक फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देते हुए कृषकों को प्रोत्साहित करने हेतु जनपद/विकासखण्ड स्तर पर वृहद स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किये जायें। जिसमें ग्राम्य विकास विभाग के अन्तर्गत पंजीकृत समूहों (मुख्य रूप से महिलाओं) को भी प्रतिभाग कराया जाय। इस क्रम में 02 मई, को जनपद चम्पावत में ‘‘किसान भागेदारी प्राथमिकता हमारी’’ के अन्तर्गत फसल बीमा कार्यशाला तथा अन्य किसान योजनाओं की जानकारी देने तथा किसानों को ऑन द स्पॉट योजना का लाभ देने हेतु प्रचार-प्रसार कार्यक्रम का आयोजन किया जाय। जिसमें कृषि/उद्यान विभाग के समस्त रेखीय विभागों के साथ-साथ ग्राम्य विकास विभाग की भी प्रतिभागिता सुनिश्चित की जाय। इस बैठक में डॉ.  राम बिलास यादव, अपर सचिव, कृषि, आनन्द स्वरूप, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, यू0एस0आर0एल0एम0, डॉ. एच0एस0 बवेजा, निदेशक, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, गौरीशंकर, निदेशक, कृषि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस’ की दी बधाई
Next: राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में फिर सामने आया रैगिंग का मामला

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत
  • चितई में चला स्वच्छता अभियान, मंदिर परिसर और आसपास की गई सफाई
  • सल्ट में 11 किलो से अधिक गांजे के साथ युवक-युवती गिरफ्तार
  • उत्तराखंड की वीरभूमि में सेना पर सवाल उठाने वालों को जनता नहीं करेगी स्वीकार : महेश नयाल
  • कांचुला पुल के पास कार खाई में गिरी; एक की मौत, दो घायल
  • विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित प्रतियोगिताओं में दिखी विद्यार्थियों की रचनात्मकता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.