Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में फिर सामने आया रैगिंग का मामला
  • नैनीताल

राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में फिर सामने आया रैगिंग का मामला

RNS INDIA NEWS 01/05/2022
rns featured image new

हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में बीते दिनों रैगिंग का मामला सामने आया था, यहां एमबीबीएस प्रथम वर्ष के सभी छात्रों के बाल एक समान कटवा दिए गए थे। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामले के जांच के आदेश दिए गए थे, और जांच में रैगिंग की बात सामने आई थी। राजकीय मेडिकल कॉलेज एक बार फिर विवादों में है। यहां एक जूनियर छात्र ने एक इंटर्न डॉक्टर पर रैगिंग के आरोप लगाए हैं। अनुशासन समिति और एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक बुलाकर आरोपी इंटर्न की इंटर्नशिप तीन माह के लिए ब्रेक कर उस पर 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। घटना बीते गुरुवार रात की है। आरोप है कि मेडिकल कॉलेज के एक इंटर्न डॉक्टर ने एमबीबीएस फाइनल ईयर के छात्र के कमरे में जाकर उसे थप्पड़ मार दिया। विवाद की पुष्टि होने पर शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज की अनुशासन कमेटी की बैठक बुलाई गई। जिसमें फाइनल ईयर के छात्र ने आरोप लगाया कि इंटर्न डॉक्टर ने उसे थप्पड़ मारकर कमरे में तोड़फोड़ की। वहीं इंटर्न डॉक्टर ने भी आरोप लगाया कि पहले फाइनल ईयर के छात्र ने उसके पेट पर लात मारी। प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि इंटर्न डॉक्टर गायनी में तैनात है। फाइनल ईयर का छात्र यूपी में बिजनौर जिले, जबकि आरोपी छात्र चमोली का रहने वाला है। एमबीबीएस फाइनल ईयर के छात्र ने अनुशासन समिति के सामने यह भी आरोप लगाया कि उसकी रैगिंग की गई है। इसी को लेकर शुक्रवार शाम को एंटी रैगिंग कमेटी की भी बैठक बुलाई गई। मामले को रैगिंग से जोड़कर भी देखा जा रहा है। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, एसपी सिटी हरबंश सिंह, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ‘किसान एप’ से होगी किसानों की मुश्किलें आसान, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बताया पूरा प्लान
Next: पूर्णागिरि धाम में 17 घंटे बिजली आपूर्ति ठप

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्तराखंड का दबदबा

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

थाना प्रभारी फील्ड में रहकर यातायात संभालें: एसएसपी

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पुलिस को सूचना दिए बिना किया अंतिम संस्कार

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • उत्तराखंड की वीरभूमि में सेना पर सवाल उठाने वालों को जनता नहीं करेगी स्वीकार : महेश नयाल
  • कांचुला पुल के पास कार खाई में गिरी; एक की मौत, दो घायल
  • विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित प्रतियोगिताओं में दिखी विद्यार्थियों की रचनात्मकता
  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • दर्जामंत्री पिलख्वाल ने हस्तशिल्प और हथकरघा से जुड़ी महिलाओं की सुनीं समस्याएं
  • पुरानी पेंशन बहाली और समान स्थानांतरण नीति लागू करने की मांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.