Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • किसान आंदोलन : आंतरिक मामला, अपना एजेंडा ना थोपें सेलेब्रिटी
  • राष्ट्रीय

किसान आंदोलन : आंतरिक मामला, अपना एजेंडा ना थोपें सेलेब्रिटी

RNS INDIA NEWS 04/02/2021
rns featured image new

विदेश मंत्रालय ने दी नसीहत

कहा लंबी बहस और समर्थन से संसद में पास हुए हैं नए कानून

किसानों का छोटा समूह कर रहा है प्रदर्शन

नई दिल्ली (आरएनएस)। कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसान आंदोलन पर विदेशी सिलेब्रिटीज की टिप्पणियों पर विदेश मंत्रालय ने बुधवार को बेहद सख्त टिप्पणी की है। आंदोलन को भारत का आंतरिक मामला बताते हुए विदेश मंत्रालय ने विदेशी सेलेब्रिटी और लोगों को अपना एजेंडा न थोपने की नसीहत दी है। मंत्रालय ने ऐसी टिप्पणियों को पूरी तरह से अस्वीकार्य बताया है।
गौरतलब है कि किसान आंदोलन पर सबसे पहले कनाडा के पीएम ने टिप्पणी की थी। हाल ही में इस मामले ने तब तूल पकड़ा जब अमेरिकी पॉप स्टार रिहाना ने इस आंदोलन के संदर्भ में ट्वीट के माध्यम से सवाल उठाए। इसके अलावा मॉडल मिया खलीफा, अमांडा सेर्नी, जलवायु परिवर्तन कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग सहित कई चर्चित हस्तियों ने किसान आंदोलन के समर्थन में टिप्पणी की।
विदेश मंत्रालय ने इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए बयान जारी किया। बयान में कहा गया है कि यह बेहद दुखद है कि इस आंदोलन के बहाने कुछ लोग अपना एजेंडा थोपने का प्रयास कर रहे हैं। इसी के कारण देश में गणतंत्र दिवस पर हिंसा हुई। इसके अलावा दुनिया के कई हिस्सों में महात्मा गांधी की प्रतिमाओं को नुकसान पहुंचाया गया।
बयान में कहा गया है कि किसान आंदोलन को भारत के आंतरिक मामले के तौर पर देखा जाना चाहिए। ट्वीट, टिप्पणी और हैशटेग अभियान चलाने से पहले तथ्यों और परिस्थितियों की जांच भी जरूरी है। जहां तक कृषि कानूनों की बात है तो देश की संसद ने लंबी बहस और समर्थन के बाद इसे पास किया है। किसानों का एक छोटा समूह इन कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहा है। देश में लोकतंत्र है और लोकतंत्र में सभी को असहमति जताने का हक है। किसानों के छोटे समूह के प्रदर्शन के बावजूद सरकार की ओर से वार्ताओं का लगातार दौर चलाया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सऊदी अरब ने भारत-पाकिस्तान को दिया झटका, विदेशियों के यात्रा करने पर लगाई रोक
Next: 15 मार्च तक बढ़ेगा राज्य वित्त आयोग का कार्यकाल

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.