Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराने पर 42 मकान मालिकों का चालान
  • हरिद्वार

किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराने पर 42 मकान मालिकों का चालान

RNS INDIA NEWS 25/02/2024
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। सिडकुल क्षेत्र में पुलिस ने एसएसपी के निर्देश पर सघन सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराने वाले 42 मकान मालिकों का 10-10 हजार का चालान करते हुए 4.20 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया। अभियान दौरान किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराने वाले मकान मालिकों में हड़कंप मचा रहा। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अभियान चलाकर सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं। आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए भी सत्यापन अभियान चलाने को कहा गया है। सिडकुल थानाध्यक्ष मनोहर भंडारी ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर टीमें बनाकर ग्राम रावली महदूद, ब्रह्मपुरी, फ्रेंडस कॉलोनी, सूर्यनगर कॉलोनी, रोशनाबाद, नवोदयनगर में बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों, कबाड़ियों और घरेलू नौकरों के सत्यापन के लिए सघन सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सत्यापन न कराने पर एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ऐक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए पांच हजार रुपये नकद जुर्माना वसूल किया गया। 42 मकान मालिकों के 10-10 हजार रुपये के कोर्ट चालान किए गए। इनकी रिपोर्ट न्यायालय को भेजी जा रही है। एसओ भंडारी ने बताया कि मकान मालिकों को अपने किरायेदारों और घरेलू नौकरों का शीघ्र सत्यापन कराने के लिए निर्देशित किया गया है। इसके अलावा किरायेदारों, घरेलू नौकरों और कबाड़ियों का सत्यापन कराने के लिए भी जागरूक किया गया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मनोहर भंडारी, कोर्ट चौकी प्रभारी ब्रह्मदत्त बिजल्वाण, उपनिरीक्षक अनिल बिष्ट, उपनिरीक्षक संदीप चौहान, प्रकाश चंद, मीनाक्षी बिष्ट और अपर उपनिरीक्षक सुभाष रावत शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नए नगर निगम कार्यालय का ब्लू प्रिंट जारी
Next: राशिफल 26 फरवरी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कैलेंडर में विसंगतियों पर भड़के अभ्यर्थी

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

गंगा स्नान करने आईं महिला यात्रियों से मारपीट में मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

परिवहन विभाग की कार्रवाई में 45 का चालान और छह बसें सीज

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख
  • राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा
  • प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कैलेंडर में विसंगतियों पर भड़के अभ्यर्थी
  • यूकेडी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई
  • रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन
  • रानीखेत-मजखाली में औषधि विभाग का औचक निरीक्षण, एक मेडिकल स्टोर की बिक्री रोकी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.