Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सेलाकुई में किरायेदारों का सत्यापन नहीं करने पर पांच लाख का जुर्माना काटा
  • देहरादून

सेलाकुई में किरायेदारों का सत्यापन नहीं करने पर पांच लाख का जुर्माना काटा

RNS INDIA NEWS 11/05/2025
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)।  पछुवादून के शहरी और ग्रामीण इलाकों में संदिग्धों की तलाशी को लेकर बड़े स्तर पर सत्यापन अभियान शुरू किया गया है। पुलिस की अलग-अलग टीमों के साथ अर्धसैनिक बल भी बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन अभियान में जुटे हुए हैं। संदिग्ध व्यक्तियों को थाने में लाकर लगातार पूछताछ की जा रही है। रविवार को सेलाकुई थाना पुलिस ने सत्यापन अभियान के दौरान किरायेदारों का सत्यापन नहीं करने पर 50 मकान मालिकों का पांच लाख रुपये का कोर्ट चालान काटा। हरबर्टपुर में चार धाम यात्रा संचालन केंद्र होने के कारण आपरेशन सिंदूर के बाद पछुवादुन में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है।
यात्रा मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था में नागरिक पुलिस के साथ ही पैरा मिलिट्री फोर्स को तैनात किया गया है। यात्रा संचालन केंद्र हरबर्टपुर, कटापत्थर चैक पोस्ट पर पैरा मिलट्री फोर्स तैनात की गई है। इसके साथ ही नागरिक पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स शहर से लेकर गांव तक सत्यापन अभियान चला रही है। रविवार को सेलाकुई पुलिस ने जमनपुर में 150 व्यक्तियों का सत्यापन किया। किराएदारों का सत्यापन नहीं कराए जाने पर 50 मकान मालिकों का कुल पांच लाख रूपए का कोर्ट चालान काटा, जबकि पुलिस एक्ट में 10 चालान काटकर 25 सौ रुपए बतौर जुर्माना वसूले। थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि सत्यापन अभियान आगे भी जारी रहेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यूपी की महिला के साथ रेप करने के बाद आरोपी फरार
Next: किशोरी को भगा ले जाने पर दो के खिलाफ केस दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
  • कसार देवी में हरित योग कार्यक्रम आयोजित, 85 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • वीवीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जिलेभर में सघन जांच अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.