Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • किम जोंग ने अमेरिका के वार्ता प्रस्ताव को किया नजरअंदाज, कहा- विरोधी नीतियों को पहले करे खत्म
  • अंतरराष्ट्रीय

किम जोंग ने अमेरिका के वार्ता प्रस्ताव को किया नजरअंदाज, कहा- विरोधी नीतियों को पहले करे खत्म

RNS INDIA NEWS 19/03/2021
default featured image

सियोल। उत्तर कोरिया ने कहा कि वह अमेरिका की तरफ से बातचीत की पेशकश को तब तक नजर अंदाज करते रहेगा जब तक वह उत्तर कोरिया के प्रति अपनी शत्रुतापूर्ण नीतियों को खत्म नहीं करता है। उत्तर कोरिया का यह बयान ऐसे समय में आया है जब वाशिंगटन ने कहा था कि उसने प्योंगयांग से विभिन्न माध्यमों से संपर्क साधने का प्रयास किया लेकिन बदले में कोई जवाब नहीं मिला। उत्तर कोरिया की विदेश मंत्री चो सोन हुई की ओर से यह बयान दक्षिण कोरिया और अमेरिका के शीर्ष राजनयिकों और रक्षा प्रमुखों के बीच सियोल में होने वाली बैठक से कुछ घंटे पहले आया है। यह संयुक्त बैठक उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम पर चर्चा करने के लिए पांच वर्षों में पहली बार होने जा रही है। ‘हमें ऐसा नहीं लगता है कि अमेरिका के टालने वाले रवैये पर प्रतिक्रिया देने की कोई जरूरत है। हम पहले ही अपना रुख बता चुके हैं कि उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच तब तक कोई वार्ता नहीं हो सकती है जब तक अमेरिका उत्तर कोरिया के प्रति शत्रुतापूर्ण नीतियों को बंद नहीं करता है। इसलिए हम भविष्य में भी अमेरिका की तरफ से बातचीत के लिए होने वाली किसी भी कोशिश को नजरअंदाज करेंगे।’’ उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिका नीत बातचीत पिछले दो वर्षों से लंबित है क्योंकि उत्तर कोरिया अमेरिका के नेतृत्व में अपने पर लगे प्रतिबंधों को हटाने की मांग कर रहा है। विशेषज्ञों के बीच इस बात को लेकर चर्चा जारी है कि क्या अमेरिका और उसके सहयोगियों को एक समझौते पर आना चाहिए जिसमें उत्तर कोरिया को प्रतिबंधों में राहत दी जाए और बदले में उसे परमाणु हथियारों को आगे विस्तार देने से रोका जा सके। इस सप्ताह की शुरूआत में अमेरिका के विदेश मंत्री टोनी ब्लिंकेन ने तोक्यो की यात्रा के दौरान कहा था कि वाशिंगटन ने फरवरी माह के मध्य से कई माध्यमों के जरिए उत्तर कोरिया से संपर्क किया लेकिन उधर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अमेरिका में कमला हैरिस के घर के बाहर हथियारबंद व्यक्ति गिरफ्तार
Next: सीएम ने की सुराज व सूचना एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग की समीक्षा

Related Post

default featured image
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0
default featured image
  • अंतरराष्ट्रीय

बांग्लादेश में कट्टरपंथियों ने की नृशंसता की हद पार, हिंदू युवक की हत्या कर शव को जलाया

RNS INDIA NEWS 19/12/2025 0
default featured image
  • अंतरराष्ट्रीय

ऑस्ट्रेलिया ने 16 साल से कम उम्र वालों के लिए सोशल मीडिया पर दुनिया का पहला बैन लागू किया

RNS INDIA NEWS 10/12/2025 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.