Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • किक बॉक्सिंग में उत्तराखंड की शिवानी जीते दो कांस्य
  • देहरादून

किक बॉक्सिंग में उत्तराखंड की शिवानी जीते दो कांस्य

RNS INDIA NEWS 04/10/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। उज्बेकिस्तान में चल रही अंतरराष्ट्रीय किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में उत्तराखंड की बेटी शिवानी गुप्ता ने अलग-अलग कैटेगिरी में दो कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। शिवानी उत्तराखंड की एक मात्र राष्ट्रीय महिला रेफरी भी हैं। उत्तराखंड एमेच्योर किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अरिवंद कुमार कोटनाला ने बताया कि शिवानी ऋषिकेश की रहने वाली हैं। इससे पहले वो नेशनल चैंपियन भी रह चुकी हैं। उन्होंने बताया कि वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ किकबॉक्सिंग ऑर्गनाइजेशन की ओर से उज्बेकिस्तान में प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। शिवानी ने भारतीय टीम में देश का प्रतिनिधत्व किया। शिवानी एक सामान्य पारिवारिक पृष्ठभूमि की खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपने दम पर मुकाम हासिल किया है। उनकी ओर से ऋषिकेश में ही एक किकबॉक्सिंग क्लब चलाया जाता है, जिसमें वो कई खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। शिवानी की उपलब्धि पर योगा एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष अमित भट्ट, उत्तराखंड गतका संघ के सतीश जोशी, हसन खान, सतेंद्र कमार आदि ने हर्ष जताया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रेसकोर्स में तीन दिवसीय ऑर्गेनिक प्रदर्शनी शुरू
Next: भाजपा ने सक्रिय सदस्यता अभियान को बनाई समिति

Related Post

ssju logo
  • देहरादून
  • पिथौरागढ़
  • बागेश्वर

एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

तिलक लगाने को मनाही करने और कलावा उतरवाने पर निजी कॉलेज में हंगामा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या
  • 2 जुलाई को अल्मोड़ा में छह स्थानों पर होगी आपदा मॉक ड्रिल
  • ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम के तहत सीडीओ पहुंचे काँटली
  • अल्मोड़ा में नशे के खिलाफ बनेगी विशेष छापामारी टीम, साप्ताहिक रिपोर्ट होगी अनिवार्य
  • एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.