Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • खुली बहस के निमंत्रण पर नहीं पहुँचे कैबिनेट मंत्री कौशिक
  • देहरादून

खुली बहस के निमंत्रण पर नहीं पहुँचे कैबिनेट मंत्री कौशिक

RNS INDIA NEWS 04/01/2021
01- (35)

अगर उत्तराखंड में कुछ काम हुआ होता तो सामने आकर वह बताते : सिसोदिया

देहरादून। उत्तराखंड के शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के बीच दोनों राज्यों के विकास मॉडल को लेकर चार जनवरी को होने वाली खुली बहस नहीं हो पाई। केजरीवाल बनाम उत्तराखंड सरकार मॉडल पर खुली बहस के लिए सोमवार को देहरादून स्थित ऑडिटोरियम पहुंचे डिप्टी सीएम सिसोदिया कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का इंतजार करते रहे। 40 मिनट तक कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का इंतजार करने के बाद मनीष सिसोदिया वहां से चले गए। खुली बहस में कैबिनेट मंत्री के न पहुंचने पर उप मुख्यमंत्री ने त्रिवेंद्र सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि अगर उत्तराखंड में कुछ काम हुआ होता तो सामने आकर वह बताते। इसके बाद डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया त्रिवेंद्र सरकार के विधानसभा क्षेत्र डोईवाला के जीवनवाला, लालतप्पड़ में एक सरकार स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे। सिसोदिया ने यहां स्कूल की दशा देखी और कहा कि जब सीएम की विधानसभा के सरकारी स्कूल का यह हाल है तो फिर बाकी प्रदेश के स्कूल की हालत क्या होगी इसका अनुमान लगाया जा सकता है। सरकारी स्कूलों का निरीक्षण करने पहुंचे दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदया ने कहा कि अब वह 2022 के चुनाव में सरकार से यहां के विकास का हाल पूछेंगे। आप सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

कैबिनेट मंत्री कौशिक ने दिल्ली में खुली बहस करने की दी थी चुनौती: दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदया ने उत्तराखंड में विकास पर खुली बहस के लिए उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री को चुनौती दी थी। इसको कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने स्वीकार भी कर लिया था। मंत्री कौशिक ने कहा था कि उत्तराखंड बनाम दिल्ली मॉडल पर चर्चा के लिए वह खुद दिल्ली जाएंगे। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री सिसोदिया के चार जनवरी को देहरादून में बहस के लिए तारीख तय करने से कुछ नहीं होता। आपको बता दें कि उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव लडऩे का ऐलान कर चुकी आम आदमी पार्टी भाजपा पर सियासी हमले कर रही है। पिछले महीने देहरादून आए आप नेता और दिल्ली केउपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने राज्य सरकार पर विकास के मोर्चे पर नाकाम होने का आरोप लगाया था। उत्तराखंड और दिल्ली के मॉडल पर खुली बहस की चुनौती दी थी। इसे शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने स्वीकार किया था।
मदन कौशिक ने दिल्ली सरकार पर साधा था निशाना: शनिवार को रुडक़ी में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने दिल्ली सरकार पर निशान साधा था। वह बोले, दिल्ली में स्कूल-अस्पताल की हालत बदहाल है। दिल्ली का जो स्वास्थ्य मॉडल है उससे ही वहां कोरोना पर काबू नहीं पाया जा सका। कोरोना का सबसे अधिक असर दिल्ली में ही रहा। उत्तराखंड सरकार ने कोरोना से लेकर स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में काम किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बिना लाइसेंस डॉगी घुमाने पर लगेगा जुर्माना
Next: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय हुए कोरोना संक्रमित, अस्पताल में भर्ती

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 18.04.14
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित
  • धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.